सावन में शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं भांग-धतूरा-बेलपत्र? जानिए इसका रहस्य और लाभ

0
सावन में शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं भांग-धतूरा-बेलपत्र? जानिए इसका रहस्य और लाभ


Last Updated:

Sawan 2025: सावन में शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाते हैं. पंडित प्रदीप शर्मा के अनुसार, इन वस्तुओं का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है.

अंजू प्रजापति/रामपुर: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस पूरे महीने शिव भक्त व्रत रखते हैं. जलाभिषेक करते हैं और शिवलिंग पर तरह-तरह की चीजें चढ़ाते हैं. जैसे बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध और गंगाजल लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन चीजों को चढ़ाने के पीछे क्या वजह है. क्या ये सिर्फ परंपरा है या इसके पीछे कोई खास महत्व भी है.

रामपुर के पंडित प्रदीप शर्मा बताते हैं कि इन चीजों का शिवलिंग पर चढ़ाया जाना कोई संयोग नहीं है, बल्कि हर एक वस्तु का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक कारण है. बेलपत्र को शिवजी का सबसे प्रिय पत्र माना गया है. शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र चढ़ाने से मन को शांति मिलती है और जीवन में चल रहे कष्टों का नाश होता है. बेल का पेड़ भी पवित्र माना जाता है और इसके पत्ते त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक माने जाते हैं. शिव की तपस्वी और वैराग्यपूर्ण जीवनशैली में भांग और धतूरा का विशेष स्थान है. यह दोनों चीजें आमतौर पर जहरीली या नशे वाली मानी जाती हैं, लेकिन शिव इन्हें स्वीकार करते हैं.

पंडित शर्मा बताते हैं कि भांग चढ़ाने से मानसिक तनाव दूर होता है और मन शांत होता है. वहीं धतूरा संतान प्राप्ति का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि धतूरा चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है. शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. दूध से शिव को ठंडक मिलती है, जिससे जीवन में पापों का नाश होता है. वहीं गंगाजल और शुद्ध जल से अभिषेक करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. जल का अभिषेक आत्मिक शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

पंडित जी कहते हैं कि सावन वो महीना है, जब शिवजी ने समुद्र मंथन के समय विषपान किया था. उस समय उनकी तपन को शांत करने के लिए देवताओं ने इन चीजों से अभिषेक किया था. तभी से यह परंपरा चल पड़ी. सावन में इन चीजों का चढ़ाना शिव के प्रति हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है. मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा से इन चीजों से भगवान शिव का पूजन करता है. उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. खासतौर पर सावन में सोमवार का व्रत रखने और शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, भांग, धतूरा, जल चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति और सफलता मिलती है.

homedharm

सावन में शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं भांग-धतूरा-बेलपत्र? जानिए इसका रहस्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *