देखते ही रह जाओगे! ये है अरबी का बंडा या कोई सब्ज़ी?, जानें फायदे

0
देखते ही रह जाओगे! ये है अरबी का बंडा या कोई सब्ज़ी?, जानें फायदे


Last Updated:

हमारे आसपास कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो सुनने में तो बेहद साधारण लगती हैं, लेकिन जब उनका असली रूप सामने आता है तो हम हैरान रह जाते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में, जहां अरबी की एक ऐसी अनोखी प्रजाति का बंडा सामने आया है, जो सामान्य बंडों की तुलना में आकार में कई गुना बड़ा है. इसे देखकर कोई भी अचंभित हो जाए. तो आइए जानते हैं, क्या होता है बंडा और आखिर किस वजह से यह इतना खास है.

हमारे आसपास कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो सुनने में तो काफी आसान सी लगती हैं, लेकिन जब उनका वास्तविक रूप हमें देखने को मिलता है तो हम अचंभित हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक बंडा की प्रजाति, जो अन्य भादो की प्रजातियों की अपेक्षा कहीं अधिक बड़ा है. जिसको देखकर आप अचंभित हो जाएंगे. तो आइए जानते हैं क्या होता है बंडा और किस तरह से यह बड़ा दिख रहा है…

bhanda

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि अरबी के बंडे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह विटामिन C का भी अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

arvi ka banda

किसान राम कुमार प्रजापति ने बताया कि यह बंडा अरबी की प्रजाति का सबसे अनोखा बंडा है. इसे फैजाबादी चैंपियन के नाम से जाना जाता है.

banda

आम बंडों की बात करें तो अमूमन बंडे 3-4 इंच के होते हैं, लेकिन फैजाबादी चैंपियन प्रजाति का बंडा लंबाई में अन्य बंडों की अपेक्षा कहीं अधिक लंबा होता है. इसकी लंबाई 9-10 इंच होती है, जिससे इसे अनोखा माना जाता है.

banda

इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं. इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है.

banda

बंडे की खेती करने वाले किसान राम कुमार ने बताया कि करीब 3 से 4 सालों से वह अरबी के बंडे की खेती कर रहे हैं. पहले इतना मुनाफा नहीं हो पाता था, जितना आज के समय में इस खेती से हो रहा है. एक बीघे में 20 हजार तक लागत आती है.

banda

अरबी के बंडे में लागत करीब एक बीघे में 15 से 20 हजार रुपये आती है, और मुनाफा करीब एक फसल पर दो से ढाई लाख रुपये तक हो जाता है. जो कि अन्य फसलों की अपेक्षा काफी मुनाफा वाला है.

arvi ka banda

अगर हम अरबी के इस बंडे की आकृति के बारे में बात करें तो अरबी का यह बंडा लट्टू के आकार का है, जो देखने में काफी अद्भुत लगता है. एक बंडे को एक आदमी भी आसानी से नहीं खा सकता.

homeajab-gajab

देखते ही रह जाओगे! ये है अरबी का बंडा या कोई सब्ज़ी?, जानें फायदे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *