Photo: कृष्णनगरी में गूंजा भोले बाबा का नाम, हजारों भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

0

Last Updated:

कृष्णनगरी में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जहां देवकीनंदन महाराज के सान्निध्य में हजारों शिवभक्तों ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्रमहाभिषेक जैसे पुण्य कार्यों में भाग लिया. भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए भक्तों ने पंचामृत, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर विश्व शांति और सनातनियों के कल्याण की कामना की.

कृष्णनगरी में देवकीनंदन महाराज के साथ शिवभक्तों ने 2 लाख 11 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधि-विधानपूर्वक रुद्रमहाभिषेक किया. भगवान भोलेनाथ को पंचामृत, बेलपत्र, पुष्प, दुग्धादि अर्पित कर अकाल मृत्यु वाले सनातनियों के कल्याण तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की.

मथुरा न्यूज़, टॉप खबर, ताजा खबर, वृंदावन न्यूज़, वृंदावन मंदिर, देवकीनंदन ठाकुर, प्रियाकांत जूँ मंदिर, श्रावण महीना, पार्थिव शिवलिंग, Mathura News, Top News, Latest News, Vrindavan News, Vrindavan Temple, Devkinandan Thakur, Priyakant Lice Temple, Shravan Month, Parthiv Shivling

देवकीनंदन महाराज ने सभी सनातनियों को अपने जीवन में एक वृक्ष बेलपत्र का लगाकर शिवभक्ति की प्रेरणा दी. जगद्गुरू सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज ने श्रोताओं को आशीर्वचन प्रदान किये.

मथुरा न्यूज़, टॉप खबर, ताजा खबर, वृंदावन न्यूज़, वृंदावन मंदिर, देवकीनंदन ठाकुर, प्रियाकांत जूँ मंदिर, श्रावण महीना, पार्थिव शिवलिंग, Mathura News, Top News, Latest News, Vrindavan News, Vrindavan Temple, Devkinandan Thakur, Priyakant Lice Temple, Shravan Month, Parthiv Shivling

छटीकरा मार्ग स्थित श्री प्रियाकान्तजु मंदिर पर आयोजित 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक अनुष्ठान और महाशिवपुराण कथा का चतुर्थ दिवस पूर्ण हुआ.

मथुरा न्यूज़, टॉप खबर, ताजा खबर, वृंदावन न्यूज़, वृंदावन मंदिर, देवकीनंदन ठाकुर, प्रियाकांत जूँ मंदिर, श्रावण महीना, पार्थिव शिवलिंग, Mathura News, Top News, Latest News, Vrindavan News, Vrindavan Temple, Devkinandan Thakur, Priyakant Lice Temple, Shravan Month, Parthiv Shivling

प्रातः शिवभक्तों ने मिट्टी के छोटे-छोटे शिवलिंग बनाकर अक्षत, रोली लगाकर कथा परिसर में एकत्रित किया. तत्पश्चात देवकीनंदन महाराज के साथ सभी ने पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक कर शिव आराधना की.

मथुरा न्यूज़, टॉप खबर, ताजा खबर, वृंदावन न्यूज़, वृंदावन मंदिर, देवकीनंदन ठाकुर, प्रियाकांत जूँ मंदिर, श्रावण महीना, पार्थिव शिवलिंग, Mathura News, Top News, Latest News, Vrindavan News, Vrindavan Temple, Devkinandan Thakur, Priyakant Lice Temple, Shravan Month, Parthiv Shivling

शिवमहापुराण कथा के मध्य देवकीनंदन महाराज ने कहा कि सनातनी अपने घरों में बेल का वृक्ष अवश्य लगाएं. स्कंद पुराण, शिव महापुराण और अन्य अनेक ग्रंथों में लिखा है कि बेलपत्र के दर्शन मात्र से ही मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है. बेलपत्र को ‘त्रिदल’ कहा गया है, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है.

मथुरा न्यूज़, टॉप खबर, ताजा खबर, वृंदावन न्यूज़, वृंदावन मंदिर, देवकीनंदन ठाकुर, प्रियाकांत जूँ मंदिर, श्रावण महीना, पार्थिव शिवलिंग, Mathura News, Top News, Latest News, Vrindavan News, Vrindavan Temple, Devkinandan Thakur, Priyakant Lice Temple, Shravan Month, Parthiv Shivling

उन्होने कहा कि सावन का महीना चल रहा है, लेकिन कितने ही सनातनियों के घर के पास शिव मंदिर होते हुए भी वे शिवलिंग पर जल चढ़ाने नहीं जाते, जो अत्यंत दुखद है. आज के युग में लोग मंदिर जाने की बजाय मोबाइल, टीवी, सोशल मीडिया और भोग-विलास में इतने डूब गए हैं कि उन्हें यह याद ही नहीं रहता कि जीवन का अंतिम सहारा केवल भगवान ही हैं.

homeuttar-pradesh

Photo: कृष्णनगरी में गूंजा भोले बाबा का नाम, हजारों भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *