Kaushambi News : सड़कों पर पानी… नाली से बदबू! कौशांबी में मानसून बना आफत, मंडरा रहा बीमारियों का खतरा

0
Kaushambi News : सड़कों पर पानी… नाली से बदबू! कौशांबी में मानसून बना आफत, मंडरा रहा बीमारियों का खतरा


Last Updated:

Kaushambi News : ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किनारे बने नाले की सफाई एक साल से नहीं की गई है, जिसके कारण बरसात का सारा पानी सड़कों पर ही भर जाता है. नाले से गंदे पानी की वजह से मच्छरों के कारण लोगों में बीमार…और पढ़ें

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के त्रिलोकपुर में बरसात के मौसम में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ता है, जिससे तरह-तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं. छोटे-छोटे बच्चे जो स्कूल जाते हैं, उन्हें भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है और वे गंदे पानी में गिर जाते हैं, जिससे वे भी बीमार हो जाते हैं. गंदे पानी के कारण गांव में डेंगू, डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किनारे बने नाले की सफाई एक साल से नहीं की गई है, जिसके कारण बरसात का सारा पानी सड़कों पर ही भर जाता है. नाले से गंदे पानी की वजह से मच्छरों के कारण लोगों में बीमारियां फैल रही हैं. इन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रधान और NHAI के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है.

हर साल होता है यही हाल
त्रिलोकपुर गांव में सर्विस रोड के किनारे बने नाले की सफाई कभी नहीं की जाती, जिसके कारण सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है. इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है और वे गंदे पानी में गिरते-पड़ते रहते हैं, जिससे वे बीमार हो जाते हैं. गंदे दूषित पानी से मलेरिया, टाइफाइड और अन्य बीमारियां फैल रही हैं, जिससे गांव के कई लोग जूझ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान और NHAI के कर्मचारियों से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. हर साल बारिश का पानी इसी तरह सड़कों पर भरा रहता है.

बारिश में गड्ढे बने लोगों के लिए आफत
ई-रिक्शा चालक प्रवेश कुमार साहू ने बताया कि वह इसी रास्ते से प्रतिदिन आता-जाता है. कभी-कभी तो सड़क के गड्ढे में गिर जाता है, जिससे सवारी भी घायल हो जाती है. सड़कों पर पानी भरने से काफी गड्ढे हो चुके हैं और यह समस्या एक साल से बनी हुई है. नाली की साफ-सफाई नहीं होने के कारण बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और गांव में तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं.

homeuttar-pradesh

सड़कों पर पानी… नाली से बदबू! कौशांबी में मानसून बना आफत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *