CM Yogi Live : सीएम योगी ने गाजियाबाद के दूधेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, मेरठ में कांवड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा
Live now
Last Updated:
CM Yogi Live : सीएम योगी आज हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर और मेरठ में कांवड़ रूट का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान सबसे पहले आज वो गाजियाबाद पहुंचे और दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया. सीएम योगी से जुड़ी हर खबर के लिए…और पढ़ें
मेरठ : आज मेरठ से पहले सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. गाज़ियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे और उन्होंने वहां जलाभिषेक किया. इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर में जलाभिषेक को लेकर की गई, तमाम व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. उसके बाद सीएम पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर और मेरठ में कावड़ रूट का निरीक्षण कर शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्पवर्षा भी करेंगे.
मेरठ में भाजपा नेता संगीत सोम की एंट्री से मचा बवाल
मेरठ में सीएम योगी की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कार्यक्रम में भाजपा नेता संगीत सोम की एंट्री ने माहौल को गर्मा दिया है. संगीत सोम ने कांवड़ मार्ग के बीच में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी, और कार्यक्रम स्थल तक गाड़ी सहित एंट्री की मांग करने लगे. इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नोकझोंक की स्थिति बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कांवड़ियों का रास्ता भी कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ, जिससे तीर्थ यात्रियों में नाराजगी देखी गई.