घरों की चाभियां कहां हैं ? आम्रपाली हार्टबीट सिटी में फ्लैट खरीदारों का गुस्सा
Last Updated:
Amrapali Heartbeat City: नोएडा सेक्टर 107 की आम्रपाली हार्टबीट सिटी में फ्लैट खरीदने वालों को अधूरे सपनों, खराब क्वालिटी, 3.95 रुपये प्रति वर्ग फ़ीट CAM चार्जेस, OC की कमी और अन्य सुविधाओं की कमी से परेशानी हो …और पढ़ें
आम्रपाली हार्टबीट सिटी में फ्लैट खरीदने वाले विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
हमारे ख़्वाबों के महल की चाभियां कहां हैं? यह सवाल आज सिर्फ़ एक पोस्टर पर नहीं लिखा था, यह हर मां की आंखों और हर पिता के माथे की शिकन में था. कभी यह सोसायटी ‘लक्ज़री’ कहकर बेची गई थी. लाखों की रक़म ली गई. हर सुविधा का वादा किया गया, पर अब सब लापता. OC नहीं. सिंगल पॉइंट बिजली- जब पूछा गया, तो जवाब मिला- ऐसा ही है.
एडहॉक AOA और NBCC के दफ्तरों में जवाबों की जगह चुप्पी है. और इसी चुप्पी में उभरती है आवाज़- निवासियों की मांगें: एडहॉक AOA की कार्यप्रणाली पारदर्शी हो. NBCC एक स्पष्ट टाइमलाइन और वर्कफोर्स प्लान दे. हर बड़े निर्णय में निवासियों की सहमति ली जाए. यह कहानी सिर्फ़ आम्रपाली हार्टबीट सिटी की नहीं है, यह हर उस भारतीय की है जिसने अपनी ज़मीन बेच दी, मां की चूड़ियां गिरवी रख दीं, और एक ‘घर’ का सपना देखा.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें