सनातन पर इस्लाम की बुरी नजर? हिंदू बेटियों को मुसलमान बना रहे जिहादी, आगरा में हुआ खुलासा

0
सनातन पर इस्लाम की बुरी नजर? हिंदू बेटियों को मुसलमान बना रहे जिहादी, आगरा में हुआ खुलासा


Last Updated:

Agra News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के बाद अब आगरा में अवैध धर्मांतरण के सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आगरा में अवैध धर्मांतरण कराने वाले गैंग का खुलासा. (सांकेतिक तस्वीर)

आगरा धर्मांतरण लाइवः उत्तर प्रदेश में इन दिनों अवैध रूप से धर्मांतरण कराने वाले गैंगों का लगातार भंडाफोड़ हो रहा है. पहले बलरमापुर में धर्मांतरण का सिंडिकेट चला रहा छांगुर बाबा और उसके गुर्गे गिरफ्तार हुए तो वहीं अब आगरा जिले में एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि आगरा पुलिस ने 6 अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर अवैध धर्मांतरण कराने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यह गैंग नाबालिग लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराता था. यहां पढ़ें हर एक अपडेट…

आगरा धर्मांतरण केसः गैंग का कनेक्शन लश्कर ए तैयबा से जुड़े?
प्राप्त जानाकीर के मुताबिक गिरफ्तार 10 आरोपियों में से कुल 6 आरोपी कन्वर्टेड हैं. एक पीड़िता ने खुद को इस्लाम के लिए कुर्बान करने की बात कही थी. इस धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ मिला है. आरोपी मोहम्मद अली के तार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं. साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि इस गैंग को कनाडा से फंडिंग मिली है. आरोपित आयशा का काम फंड जुटाना था.

Agra Illegal Conversion: अब तक कुल 10 गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि बीते मार्च के महीने में दो बहनों की गुमशुदगी की जांच के दौरान इस रैकेट के बारे में पता चला था. फिर जब जांच आगे बढ़ाई गई तो साइबर सेल की मदद से यह पता चला कि इस गिरोह के तार देश के अलग-अलग 6 राज्यों से जुड़े हैं. इसके बाद 50 लोगों की एक टीम बनाई गई, जिन्हें गोवा सहित कई राज्यों में भेजा गया, जहां से अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक यह सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण करवा चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक पीड़िता की भी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एके-47 के साथ नजर आ रही है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: सनातन पर दुश्मनों की बुरी नजर? जिहादियों के निशाने पर हिंदू बेटियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *