Aaj ka Mesh Rashifal 21 July : मेष राशि वालों ने ये काम नहीं किया तो आज ब्रेकअप तय, लड़ाई-झगड़े में बदल जाएगी बातचीत

0
Aaj ka Mesh Rashifal 21 July : मेष राशि वालों ने ये काम नहीं किया तो आज ब्रेकअप तय, लड़ाई-झगड़े में बदल जाएगी बातचीत


Last Updated:

Aaj ka Mesh Rashifal 21 July : दैनिक ग्रह गोचर के हिसाब से मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास है. लेकिन सावधान रहने की भी जरूरत है. करियर और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.

राशि फल 

Aries horoscope in hindi/अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है. मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष योगदान है, जिसके आधार पर व्यक्ति के भविष्य का आकलन किया जाता है. प्रतिदिन ग्रह गोचर की स्थिति में बदलाव होता है, जिसका प्रभाव दैनिक राशिफल पर पड़ता है. आइये जानते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज, सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

नौकरी पक्की, लेकिन सैलरी का क्या

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा, लेकिन लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है. रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है. करियर और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. सीनियर का साथ मिलेगा. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. नौकरी की चाहत पूरी होगी. सैलरी में इजाफा होगा. सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में भी उत्तम नतीजे आएंगे.

यहां बिगड़ेगी बात

आर्थिक स्थिति में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अचानक कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होगी. व्यापार में भी उन्नति के योग बनेंगे. अगर आप किसी के साथ निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम रहेगा. शादीशुदा जीवन में सावधान रहने की जरूरत है. बातचीत करते-करते लड़ाई-झगड़े की नौबत आ सकती है. वाणी पर संयम रखना होगा. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता टूट सकता है. सोच विचार कर ही कोई निर्णय लें.

homeastro

मेष राशि ने ये काम नहीं किया तो ब्रेकअप तय, लड़ाई-झगड़े में बदल जाएगी बातचीत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *