Chandra Grahan 2025: कब लगेगा 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण? क्या भारत में भी लगेगा सूतक? काशी के ज्योतिषी से जानें सब

0
Chandra Grahan 2025: कब लगेगा 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण? क्या भारत में भी लगेगा सूतक? काशी के ज्योतिषी से जानें सब


Last Updated:

Chandra Grahan 2025 Date : साल 2025 का अंतिम और दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा और क्या इसका असर भारत में भी दिखेगा? क्या भारत में सूतक मान्य होगा? इन सवालों के जवाब जानने को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ रही है. आइए …और पढ़ें

 वाराणसी : सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. वैसे तो विज्ञान इसे खगोलीय घटना मानती है. लेकिन हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है. ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल सितंबर महीने में फिर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण है. शास्त्रों में चंद्रग्रहण को लेकर कई नियम बताएं गए है जिसका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है.

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभाग के प्रो. सुभाष पांडेय ने बताया कि 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण लगने वाला है. पंचांग के अनुसार इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन रात्रि में 9 बजकर 57 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और जबकि इस चंद्रग्रहण की समाप्ति रात्रि 1 बजकर 27 मिनट पर होगी. कुल मिलाकर यह ग्रहण करीब साढ़े 3 घंटे तक दिखेगा.

कब शुरू होगा ग्रहण का सूतक काल?
प्रो. सुभाष पांडेय ने बताया कि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसलिए इसके सूतक का असर भी यहां पड़ेगा. चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक की शुरुआत होगी. ऐसे में 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर बजकर 57 मिनट से सूतक लग जाएगा. सूतक काल में सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं.

यहां दिखेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण
7 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत के साथ एशिया, यूरोप, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पश्चिमी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के साथ दक्षिणी अमेरिका में भी दिखाई देगा.

ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण काल के दौरान जप और तप का विशेष महत्व माना जाता है. शास्त्रों में ऐसी मान्यता हैं कि इए समय में किए गए जप और तप का कई गुना फल मिलता है. इसके अलावा ग्रहण काल के दौरान भोजन करना भी निषेध माना जाता है. इसके अलावा ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को भी सब्जी का किसी अन्य प्रकार की चीजों को नहीं काटना चाहिए.

homeastro

कब लगेगा 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण? क्या भारत में भी लगेगा सूतक?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *