Aaj ka Mesh Rashifal 15 July : मेष राशि वाले भोले के साथ इन्हें भी पूजें, शादी के लिए मान जाएंगे मम्मी डैडी, जो काम अधूरे आज होंगे पूरे
Last Updated:
Aaj ka Mesh Rashifal 15 July : सावन का महीना चल रहा है. आज मेष राशि पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी. हर क्षेत्र में उन्नति होगी. शादी का बात पक्की हो सकती है. आइये ज्योतिष से जानते हैं पूरी भविष्यवाणी.
राशि फल
Aries horoscope today/अयोध्या. व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष रोल होता है. इसी के आधार पर ज्योतिषी भविष्य और कुंडली का आकलन करते हैं. अगले 24 घंटे में क्या होगा, ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव भी देश-दुनिया के साथ राशिफल की सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. दैनिक ग्रह गोचर में भी बदलाव होता है, जिसका प्रभाव दैनिक राशिफल पर भी पड़ता है. आइये जानते हैं कि राशि चक्र की पहली राशि मेष के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है .
शादीशुदा जीवन का क्या?
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार, आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. सावन का पवित्र महीना चल रहा है. भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष कृपा रहेगी. हर क्षेत्र में उन्नति होगी. करियर में सफलता के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. लव लाइफ में विवाह की बात पक्की होगी. किसी खास व्यक्ति को लेकर गर्मजोशी महसूस कर सकते हैं. शादीशुदा जीवन खुशहाल होगा. लंबे समय से चल रहा है विवाद शांत होगा. गलतफहमी दूर होगी. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा.
टीमवर्क आएगा काम
करियर के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी. टीमवर्क में एनर्जी की बढ़ोतरी होगी. मानसिक तनाव कम होगा कोर्ट कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आर्थिक क्षेत्र में विकास होगा. निवेश के लिए दिन शुभ है. व्यापार में निरंतर वृद्धि होगी. अचानक धन की प्राप्ति होगी. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा. खर्चे में बढ़ोतरी होगी. आज का शुभ अंक 9 है. आज के दिन मेष राशि के जातक भोलेनाथ, माता पार्वती के साथ पवन पुत्र हनुमान की पूजा आराधना करें. ऐसा करने से भगवान शंकर और पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद भी मिलेगा.