Aaj Ka Mesh Rashifal : नहीं मिल रहा परफेक्ट पार्टनर? मेष राशि वालों, बस कर लो ये काम, मम्मी-पापा भी मान जाएंगे

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : नहीं मिल रहा परफेक्ट पार्टनर? मेष राशि वालों, बस कर लो ये काम, मम्मी-पापा भी मान जाएंगे


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना बिल्कुट सटीक होती है. आज की मेष राशि के बारे में हमने अयोध्या के ज्योतिष से बात की.

राशि फल 

Aries horoscope today/अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव भी मानव जीवन समेत राशि चक्र की सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. प्रतिदिन ग्रह गोचर में बदलाव होता रहता है, जिसका प्रभाव भी दैनिक राशिफल पर देखने को मिलता है. दैनिक ग्रह गोचर के मुताबिक, आज मेष राशि के जातक के लिए कैसा रहने वाला है, आइये ज्योतिषी से समझते हैं. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में उन्नति होगी. लव लाइफ भी शानदार रहेगी. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी. नौकरी की चाहत पूरी होगी. आज के दिन मेष राशि के जातकों को भगवान शनि की विधि विधानपूर्वक पूजा-आराधना करनी चाहिए. ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी. रुका हुआ काम भी पूरा होगा.

हाथ लग सकती है ऐसी चीज

ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मेष राशि वालों की लव लाइफ में किसी लाइफ पार्टनर की अचानक एंट्री हो सकती है. खुशनुमा माहौल रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी. लंबे समय से चल रहा लड़ाई-झगड़ा भी शांत होगा. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. व्यापार में अपार सफलता प्राप्त होगी. अचानक कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. व्यापार में उन्नति होगी. रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा. निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा.

ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, मेष राशि वालों की करियर से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी. कोर्ट कचहरी के मामले में भी उत्तम परिणाम हासिल होंगे. नौकरी की चाहत पूरी होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. आ रही सभी तरह की दिक्कतें दूर होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त होगी. सकारात्मक परिणाम आएंगे.

homeastro

नहीं मिल रहा परफेक्ट पार्टनर? मेष राशि कर लें ये काम, घरवाले भी मान जाएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *