Aaj Ka Mesh Rashifal : नहीं हो रहे हाथ पीले, बार-बार टूट रहा रिश्ता, मेष राशि वालों करो ये उपाय, आज बाधा दूर करने का दिन

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : नहीं हो रहे हाथ पीले, बार-बार टूट रहा रिश्ता, मेष राशि वालों करो ये उपाय, आज बाधा दूर करने का दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal : दैनिक ग्रह गोचर हिसाब से मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्पेशल है. हर क्षेत्र में वृद्धि होगी. कई सुखद समाचार मिलेंगे. आइये अयोध्या के ज्योतिष से जानते हैं पूरा राशिफल.

राशि फल 

Aries horoscope today/अयोध्या. अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाने लगेगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, उसका अंदाजा लगा सकते हैं. व्यक्ति के जीवन में राशि चक्र की सभी 12 राशियों और सभी नौ ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है. इसी के आधार पर ज्योतिषी व्यक्ति की कुंडली और उसके भविष्य का आकलन करते हैं. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ सभी 12 राशियों के जातक पर देखने को मिलता है. दैनिक ग्रह गोचर के मुताबिक प्रतिदिन इसमें बदलाव होता है, जिसका असर हर राशियों पर देखने को मिलता है. आइये जानते हैं कि राशि चक्र की पहली राशि मेष के जातकों (Aaj Ka Mesh Rashifal) के लिए आज का आज का दिन कैसा रहेगा.

सावधान रहने की जरूरत

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. हर क्षेत्र में वृद्धि होगी. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी. लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. मेष राशि को आज करियर के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी. करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी. नौकरी में पदोन्नति होगी. सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा. सैलरी में इजाफा होगा. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. करियर संबंधित परेशानियां दूर होंगी.

लड़ाई-झगड़ा बिगाड़ेगा मूड

आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. पार्टनरशिप में किया गया काम पूरा होगा. हर क्षेत्र में उन्नति होगी. व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा. निवेश करने की सोच रहे हैं तो उत्तम समय है. समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी. सुख की प्राप्ति होगी. पैतृक संपत्ति मिल सकती है. लव लाइफ में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. शादीशुदा जीवन में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं. विवाह में बधाएं आ सकती हैं. ऐसी स्थिति में प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना करनी चाहिए. शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. विवाह संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी.

homeastro

नहीं हो रहे हाथ पीले, बार-बार टूट रहा रिश्ता, मेष राशि वालों करो ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *