Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि की लड़कियां रहेंगी आज ज्यादा परेशान, हो सकती है अनबन, इनसे मिलना बहुत जरूरी

0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि की लड़कियां रहेंगी आज ज्यादा परेशान, हो सकती है अनबन, इनसे मिलना बहुत जरूरी


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 September 2025 : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम इसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना सटीक भी होती है. आइये जानते हैं आज का दिन मेष राशि के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि
मिर्जापुर. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों का हमारे जीवन में सबसे ज्यादा प्रभाव होता है. राशियों में ग्रहों की चाल के अनुसार हमें फल की प्राप्ति होती है. सभी 12 राशियों में एक मेष के जातकों का आज का दिन कठिन हो सकता है. मेष राशि में शनि के प्रभाव की वजह से नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य और लव लाइफ में थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. हालांकि संयम के साथ काम लेने पर इनसे बचा जा सकता है. आर्थिक रूप से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.
बचने के रास्ता

मिर्जापुर के विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य पं. अनुपम महाराज बताते हैं कि मेष राशि में शनि के प्रभाव की वजह से आज नौकरी और व्यवसाय में चुनौतियां मिल सकती हैं. हालांकि बेहतर संवाद से स्थिरता बनी रहेगी. बिजनेस के लिए समय अनुकूल नहीं है. दिक्कतें हो सकती हैं. आर्थिक तौर पर आज का दिन पैसा बचाने के हिसाब से जरूरी रहेगा. अगर निवेश करना चाहते हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें, क्योंकि नुकसान होने के आसार दिख रहे हैं. धन की स्थिति पर आज नकारात्मक असर पड़ने का पूरा खतरा दिख रहा है.

ऐसी रहेगी लव लाइफ 

पं. अनुपम महराज के अनुसार, आज मेष राशि के जातकों के लिए लव लाइफ भी बेहतर नहीं होने की उम्मीद है. पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. दूरियां बढ़ सकती हैं. भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना ज्यादा हितकारी होगा. आज समझदारी की जरूरत ज्यादा रहेगी. समझदारी के साथ संवाद करेंगे तो परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं. स्वास्थ्य में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं. लाइफ स्टाइल सही न होने की वजह से पाचन की समस्या हो सकती है. हालांकि, संतुलित खान-पान की वजह से इससे बचा जा सकता है. लड़कियों में त्वचा रोग होने की संभावना है. डॉक्टर को दिखा सकती हैं.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि की लड़कियां रहेंगी ज्यादा परेशान, आज होगी अनबन, इनसे मिलना बहुत जरूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *