Aaj Ka Vrishabh Rashifal : अचानक बरसेगा धन, पार्टनर से नोकझोंक, ये उपाय बिगड़ने से बचाएगा वृषभ राशि वालों का मूड
Last Updated:
Aaj ka Vrishabh Rashifal 26 August : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन हस्त नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मंगलकारी होगा. अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगा. हर कदम पर परिवार का साथ मिलेगा.
नई डील से फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप कोई नई डील को फाइनल करेंगे तो उससे आपको फायदा होगा. नौकरी करने वालों को आज ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप नई नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं. आज आप सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा फायदा होगा.
पार्टनर से होगी तकरार
वृषभ राशि वालों को आज अपने लव लाइफ में सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. वरना आपके पार्टनर से आपकी तकरार हो सकती है. लाइफ पार्टनर को समय जरूर दें, तभी आप एक दूसरे को समझ पाएंगे. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज संकट मोचन हनुमान जी की पूजा उपासना करें और हनुमान चालीसा की 11 पुस्तकें दान करें. इससे आपके जीवन के संकट दूर हो जाएंगे.