Aaj Ka Vrishabh Rashifal : फंसा देगी ऑफिस की लड़ाई, शादीशुदा के लिए भी आज खतरा, वृषभ राशि को झंझटों से बचाएगी ये ट्रिक

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : फंसा देगी ऑफिस की लड़ाई, शादीशुदा के लिए भी आज खतरा, वृषभ राशि को झंझटों से बचाएगी ये ट्रिक


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 6 October 2025 : वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आइये ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि वालों का हाल जानते हैं.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 6 अक्टूबर को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा देवगुरु बृहस्पति के राशि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के प्रख्यात स्वामी कन्हैया महराज बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए वृद्धि कारक होगा. आज आप जिस भी कम में हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता मिलनी तय है. आज परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा.
इसमें खूब होगा मुनाफा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें खूब मुनाफा होगा. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में फायदा होगा, लेकिन किसी को आज पैसा उधार न दें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. आज आप ऑफिस में बेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा या बात विवाद न करें, वरना आप मुश्किल में भी फंस सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप एलआईसी के किसी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं.

इनको दें समय
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिलीजुली रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को समझने के लिए उसे समय जरूर दें. पार्टनर के साथ किसी रेस्टोरेंट या अच्छी जगह क़्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपको अपने घर परिवार में समय जरूर देना होगा, वरना आपके रिश्ते में अनबन हो सकती है. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग पर दूध जरूर चढ़ाएं. इससे आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

फंसा देगी ऑफिस की लड़ाई, शादीशुदा के लिए भी खतरा, वृषभ राशि को बचाएगा ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *