Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों आज सावधान! फंस जाएगा पैसा, लाइफ पार्टनर के लिए ये चीज लाएं जरूर
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 4 October 2025 : आज का दिन वृषभ राशि के लिए मिलाजुला रहेगा. आज शतभिषा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा शनिदेव की राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं. आइये वृषभ राशि का हाल जानते हैं.
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें उधार माल बेचने से बचना चाहिए. वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. यदि आप ज्वेलरी के होलसेल व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से कर पाएंगे. आज मेहनत के दम पर आपके प्रमोशन के योग भी दिख रहे हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सरकारी स्कीम जैसे एलआईसी, एफडी, टीडी पैसा लगा सकते हैं.
पार्टनर से झगड़ों का क्या?
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगी. आज आपके पार्टनर से आपके पुराने झगड़े खत्म होंगे. हालांकि इसके लिए आपको उन्हें समय देना होगा. आज आपका शादीशुदा जीवन भी काफी बेहतरीन रहने वाला है. लाइफ पार्टनर को कोई गिफ्ट जरूर दें. आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गरीब और जरूरतमंद की मदद जरूर करें. इससे आपके जीवन में चल रही शारिरिक कष्ट दूर होंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें