Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज दुर्लभ दिन, मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज, खुल जाएगी किस्मत, वृषभ राशि वाले काटेंगे मौज

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज दुर्लभ दिन, मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज, खुल जाएगी किस्मत, वृषभ राशि वाले काटेंगे मौज


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 September 2025 : आज अष्टमी तिथि और नवरात्रि का आठवां दिन है. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. आइये काशी के ज्योतिषी से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

वाराणसी. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 30 सितंबर को अश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा देव गुरु बृहस्पति के राशि धनु में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है. आज आप नए बिजनेस के उद्देश्य से नया वाहन भी खरीद सकते हैं. इससे आपको अच्छा फायदा होगा. आज कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी.

इसमें होगा डबल मुनाफा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें डबल मुनाफा होगा. यदि आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं तो आज आपके बिजनेस में वृद्धि के योग भी बने हुए हैं. आज आपको आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में बिंदास और खुशमिजाज मन से काम करेंगे. आज आपको ऑफिस में बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात निवेश की करें तो आज आप सरकारी स्कीम या किसी प्लॉट में पैसा लगाएंगे तो इससे आपको फायदा होगा.

ये बात होगी पक्की
वृषभ राशि के जो जातक सिंगल हैं, आज उनकी शादी की बात भी पक्की हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर को प्रपोज भी कर सकते हैं, जिन लोगों के पहले से पार्टनर हैं, आज उनका दिन भी शानदार होगा. आज आप अपने पार्टनर को भरपूर समय जरूर दें. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा की पूजा उपासना करें और उन्हें नारियल जरूर अर्पित करें. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज दुर्लभ दिन, मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज, वृषभ राशि वाले काटेंगे मौज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *