Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों की आज लव लाइफ मस्त, बिजनेस भी धांसू, करें लाल कपड़े का ये उपाय

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों की आज लव लाइफ मस्त, बिजनेस भी धांसू, करें लाल कपड़े का ये उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 5 October 2025 : आज अश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. शतभिषा नक्षत्र और गंड योग का संयोग बन रहा है. आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ है. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से पूरा राशिफल जानते हैं.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 अक्टूबर को अश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र और गंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा और शुभ है. आज आप नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता मिलेगी. घर-परिवार के साथ भी समय बिताना होगा.
इसमें होगा मुनाफा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अच्छा मुनाफा होगा. आज आपके किसी पुराने दोस्त या परिचित की मदद से आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. आज आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप इससे बचें. खासकर आज आप शेयर बाजार में पैसा न लगाएं वरना, आपको नुकसान हो सकता है.

रख सकते हैं शादी का प्रस्ताव
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज शानदार होगी. आज आप अपनी शादी का प्रस्ताव भी अपने पार्टनर के सामने रख सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका जीवन भी सुखमय रहेगा. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक लाल कपड़े में अगर सवा किलो मसूर की दाल रखकर दान करते हैं तो इससे आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वालों की आज लव लाइफ मस्त, बिजनेस भी धांसू, करें लाल कपड़े का ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *