Aaj ka Vrishabh Rashifal 17 July : वृषभ राशि वालों आज करो प्रपोज, आज चूके तो पछताओगे, लेकिन ये काम न करें
Last Updated:
Aaj ka Vrishabh Rashifal 17 July : आज वृषभ राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा. जल्दीबाजी में कोई फैसला न लें. पैसा उधार देने से बचें. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं पूरा राशिफल.
ये काम करने से बचें
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रह हैं, आज वो आर्थिक लेने-देन में सावधानी जरूर बरतें. खासकर आज आप अपने जानने वाले या परिचितों को पैसा उधार देने से बचें. नौकरी करने वाले अपने काम को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही न बरतें. आज छोटी लापरवाही भी आपको भारी पड़ सकती है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करें. शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा निवेश न करें. वरना इससे आपको नुकसान होगा.
शुभ रंग, शुभ अंक
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ आज सामान्य रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आप जिसे चाहते हैं, आज उसे प्रपोज कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को गुड़ का दान करना चाहिए. आज आप माथे पर केशर का तिलक लगाएं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.