AC का कंप्रेशर फटने से शख्स की मौत, घर में भरे धुएं से घुटा दम, जांच में जुटी पुलिस

0
AC का कंप्रेशर फटने से शख्स की मौत, घर में भरे धुएं से घुटा दम, जांच में जुटी पुलिस


Last Updated:

Aligarh Latest News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक 79 वर्षीय स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष चंद्र कालरा की घर में भरे धुएं से दम घुटने के चलते दर्दनाक मौत हो गई.फायर ब्रिगेड की टीम शुरुआती जांच पड़ताल में शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह मान रही है. हालांकि घर के एसी का कंप्रेशर फटने की भी सूचना मिली है.

Zoom

अलीगढ़ में बड़ा हादसा.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां AC का कंप्रेशर फट गया. जिसके कारण भीषण आग लग गई और दम घुटने से कारोबारी की मौत हो गई. मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां स्थित हरिओम नगर में एसी का कंप्रेशर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने के समय घर के अंदर मौजूद 79 साल के सुभाष चंद्र कालरा करीब 20 मिनट तक धुएं और आग के बीच फंसे रहे.

धुएं में उनका दम घुट गया. आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

बताया जा रहा है कि मृतक का रेलवे रोड पर कालरा स्पोर्ट्स के नाम से प्रतिष्ठान है. आग लगने के कारण घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *