Agra News: गाजियाबाद-टूंडला EMU ट्रेन अब आगरा तक चलेगी, देखें पूरा टाइम टेबल

0
Agra News: गाजियाबाद-टूंडला EMU ट्रेन अब आगरा तक चलेगी, देखें पूरा टाइम टेबल


Last Updated:

Agra Rail Division: उत्तर प्रदेश के आगरा और आस-पास के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ा तोहफा लेकर आया है. आगामी 15 जुलाई से टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू (EMU) ट्रेन का विस्तार अब आगरा सिटी स्टेशन तक होने जा रहा है. रेलवे के इस बड़े कदम से स्थानीय दैनिक यात्रियों को न सिर्फ सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि दूर-दराज के स्टेशनों पर जाने की मजबूरी से भी राहत मिलेगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल, रूट और समय.

Agra Rail Division: उत्तर प्रदेश के आगरा के रेल यात्रियों को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. आगामी 15 जुलाई से टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन का ठहराव आगरा स्टेशन पर किया जाना तय हुआ है. फिलहाल इस ट्रेन का अस्थायी रूप से आगरा सिटी स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इस विस्तार से आगरा सिटी, यमुना ब्रिज, छलेश्वर, एत्मादपुर और मध्यवर्ती रेलवे स्टेशनों के लिए बेहतरीन रेल संपर्क उपलब्ध होगा.

यहां के स्थानीय लोगों को इस रूट पर आने-जाने में काफी सहूलियत होगी. रेलवे के इस कदम से रेल यात्रियों में खुशी है. इसके अतिरिक्त अभी तक जिन यात्रियों को दूर के स्टेशनों से गाड़ी पकड़नी पड़ती थी, उन्हें भी बड़ी राहत मिलेगी. इससे स्थानीय लोगों की सीधे कनेक्टिविटी रहेगी.

जानिए क्या रहेगा ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
आगरा रेल मंडल ने आगरा के लोगों को खास तोहफा दिया है. आगरा से टूंडला या गाजियाबाद रूट पर अब लोगों को स्थानीय स्टेशनों से रेल आसानी से मिल सकेगी. गाजियाबाद से आगरा सिटी दैनिक ईएमयू, जिसका गाड़ी नंबर 64167 है, वह अपने निर्धारित समय यानी कि गाजियाबाद से सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी. यह गाड़ी टूंडला पर 11:25 बजे पहुंच जाएगी. इस दौरान इस ट्रेन का एत्मादपुर स्टेशन पर आगमन का समय 11:47 बजे रहेगा, छलेश्वर रेलवे स्टेशन पर यह 12:05 बजे पहुंच जाएगी, यमुना ब्रिज स्टेशन पर 12:13 बजे और आगरा सिटी रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी.

आगरा सिटी से वापसी का समय और रेलवे की योजना
आगरा रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा फोन पर दी गई जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद – टूंडला दैनिक ईएमयू आगरा सिटी से अपने निर्धारित समय दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन यमुना ब्रिज स्टेशन पर 02:35 बजे पहुंचेगी. एत्मादपुर रेलवे स्टेशन पर यह दोपहर 03:01 बजे पहुंचेगी. टूंडला पर यह ट्रेन दोपहर 03 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी और रात 07 बजकर 50 मिनट पर यह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. कहा जा रहा है कि टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. रेल अधिकारियों ने कहा कि यदि यह 14 कोचों वाली ट्रेन अच्छी संख्या में यात्रियों को लेकर जाएगी, तो इसे स्थायी भी किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *