Agra News: अपहरण और फिरौती में फंसा वर्दी वाला, आगरा में सिपाही मोनू तालान गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Last Updated:
Khaki is ashamed: आगरा का यह मामला बताता है कि वर्दी पहनना सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक बड़ी जवाबदेही भी है. जब यही जिम्मेदारी अपराध में बदल जाती है तो समाज का भरोसा डगमगाने लगता है. देखें ताजा मामला है आगरा के सैया थाने का, यहां के एक सिपाही ने एक बार फिर वर्दी को शर्मशार किया है.
शिकायत पर खुली पोल, पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया. थाना न्यू आगरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. सबूत जुटाने और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी सिपाही मोनू तालान और उसके दो साथियों को दबोच लिया. न्यू आगरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जांच में यह भी सामने आया कि सिपाही मोनू अपने पद का गलत इस्तेमाल कर आपराधिक गतिविधियों में शामिल था. पुलिस अब मामले में और पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इससे पहले भी वह ऐसे अपराधों में शामिल तो नहीं रहा.
चर्चा में आया मामला
वर्दी में रहकर अपराध को अंजाम देने की यह घटना पूरे आगरा में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कानून की रक्षा करने वाला ही अपराधी बन जाए तो आम जनता की सुरक्षा किसके भरोसे रहेगी. पुलिस विभाग भी इस मामले को लेकर गंभीर है और आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है.