Agra News: 200 साल पुरानी धरोहर, आजादी से पहले किसने रखी थी नींव, जानें दिग्गज हस्तियों की पाठशाला की कहानी

0
Agra News: 200 साल पुरानी धरोहर, आजादी से पहले किसने रखी थी नींव, जानें दिग्गज हस्तियों की पाठशाला की कहानी


Last Updated:

Agra College: आगरा कॉलेज सिर्फ एक शैक्षिक संस्थान नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है. इसने देश को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई बड़े नेता दिए. हालांकि शिक्षा की गुणवत्ता में आई गिरावट चिंता का विषय है, फिर भी उम्मीद की जाती है कि यह संस्थान अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में और भी दिग्गज तैयार करेगा.

आगरा. उत्तर प्रदेश का आगरा कॉलेज न केवल शहर की शान है बल्कि उत्तर भारत की शैक्षिक और ऐतिहासिक धरोहर भी है. सन 1823 में स्थापित यह कॉलेज आज़ादी से पहले और बाद में देश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य का साक्षी रहा है. 200 साल से अधिक पुराना यह संस्थान आज भी अपनी गौरवपूर्ण परंपरा और योगदान के लिए जाना जाता है. आगरा कॉलेज की नींव 1823 में प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान पंडित गंगाधर शास्त्री ने रखी थी. उस समय ब्रिटिश शासन था और कॉलेज को ब्रिटिश स्कूल के तौर पर स्थापित किया गया था. 1857 की क्रांति से लेकर देश की आज़ादी तक, इस कॉलेज ने अनेक आंदोलनों और संघर्षों को अपनी आंखों से देखा. समय-समय पर इस कॉलेज का ढांचा बदला और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व आज भी जस का तस है.

दिग्गज हस्तियों की पाठशाला

आगरा कॉलेज से कई नामचीन व्यक्तित्व निकले जिन्होंने देश की बागडोर संभाली. इतिहासकार राज किशोर शर्मा ‘राजे’ बताते हैं कि इस कॉलेज ने देश को प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरूप पाठक दिए. इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. दयाल शंकर शर्मा, अभिनेता और नेता राज बब्बर सहित अनेक दिग्गज यहां के छात्र रहे. केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि इस कॉलेज से कई बड़े इंजीनियर, वकील और विद्वान भी देश को मिले. यही कारण है कि आगरा कॉलेज का इतिहास गौरवशाली और प्रेरणादायी माना जाता है.

शिक्षा की गुणवत्ता में आई गिरावट

इतिहासकार राज किशोर राजे के अनुसार, पहले इस कॉलेज में शिक्षा को लेकर विशेष गंभीरता बरती जाती थी. वे बताते हैं कि सन 1971 में जब वे स्वयं आगरा कॉलेज के छात्र थे, उस समय शिक्षक छुट्टी के दिनों में भी बुलाकर अतिरिक्त कक्षाएं लेते थे. पढ़ाई को लेकर माहौल बेहद अनुशासित और सख्त था. लेकिन आज की स्थिति अलग है. उनका कहना है कि वर्तमान समय में न केवल नियमित कक्षाएं कम हो गई हैं बल्कि शिक्षा का स्तर भी गिरा है.

रहस्यमयी इतिहास और वर्तमान चुनौतियां

आगरा कॉलेज का इतिहास रहस्यों और संघर्षों से भरा रहा है. आजादी की लड़ाई में यह संस्थान आंदोलनकारियों का गवाह रहा और कई मौकों पर छात्रों ने यहां से आवाज़ बुलंद की. हालांकि, आज की स्थिति उतनी सशक्त नहीं है. सुविधाएं तो मौजूद हैं, लेकिन पहले जैसी शिक्षा की गुणवत्ता अब नहीं रही. बावजूद इसके, आगरा कॉलेज छात्रों को तरक्की की राह दिखाने की क्षमता रखता है और देश की भावी पीढ़ी के लिए आशा की किरण बना हुआ है.

homeuttar-pradesh

आजादी से पहले किसने रखी थी नींव, जानें दिग्गज हस्तियों की पाठशाला की कहानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *