Akhilesh Yadav News: ‘अखिलेश यादव को रिहा करो…’ लखनऊ में विधानसभा के बाहर सपा

0
Akhilesh Yadav News: ‘अखिलेश यादव को रिहा करो…’ लखनऊ में विधानसभा के बाहर सपा


Last Updated:

Zoom

सीएमओ बिहार को ईमेल के जरिये धमकी भेजी गई है.

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. इस कार्रवाई के विरोध में सपा के तमाम बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए सीधे उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंच गए. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और वरिष्ठ नेता राजपाल कश्यप के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने उग्र होते हुए विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की और राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अचानक बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के विधानसभा पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया

इटावा में भी विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं. सपा चीफ की गिरफ्तारी के विरोध में यहां पार्टी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए हैं.  इटावा के शास्त्री चौराहे पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं. इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव कर रहे हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *