ATM से कम नहीं है ये फूल, कम लागत में देती है धड़ाधड़ इनकम! सालभर रहती है डिमांड!

0
ATM से कम नहीं है ये फूल, कम लागत में देती है धड़ाधड़ इनकम! सालभर रहती है डिमांड!


Last Updated:

Demand for flowers: शादियों के इस खास सीजन में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरती से सजाना चाहते हैं तो फर्रुखाबाद के बढ़पुर इलाके में हनुमान मंदिर के पास फूलों की एक बड़ी मार्केट है. यहां टीटू की दुकान पर आपको फूलों के गुलदस्ते, फ्लॉवर पॉट, जयमाला स्टेज, फूलों की चादर और अन्य सजावट के सभी सामान बेहद कम दामों में मिल जाते हैं. यह बाजार खासतौर पर शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए फूलों की खरीदारी के लिए काफी पसंदीदा है.

लोकल18 से बातचीत में दुकानदार टीटू ने बताया कि यह दुकान वे पिछले 24 सालों से चला रहे हैं. दूर-दूर से ग्राहक यहां अच्छे दामों और अच्छी क्वालिटी के फूलों की वजह से आते हैं.

टीटू ने बताया कि यहां हर तरह की फूलों की प्रजातियां मिलती हैं, जिनमें गुलदाउदी के फूल खास तौर पर इस समय बहुत मांग में हैं. ग्राहक इस बाजार की सस्ती कीमतों और बेहतरीन फूलों के कारण बार-बार यहां आते हैं.

शादियों के इस सीजन में फूलों की झालर, जयमाला, स्टेज सजावट, दूल्हे की गाड़ी की सजावट, गुलदस्ते और घरों की सजावट के लिए फूलों की बिक्री खूब हो रही है. दुकानदारों के अनुसार इस समय महीने में 50 से 60 हजार रुपए तक की बचत हो जाती है.

ग्राहक जतिन कुशवाहा बताते हैं कि इस बाजार में गुलाब, ग्लाइड, झरबेरा, गुलदाबरी, बेला, पुंदा, रजनीगंधा, गेंदा सहित फूलों की कई प्रजातियां आसानी से उपलब्ध हैं.

इस बाजार में फूलों की चादर, गुलदस्ते, दूल्हे की गाड़ी की सजावट, जयमाला स्टेज, हल्दी सेरेमनी और मेहंदी के लिए फूलों की खास व्यवस्था है.

यहां ऑर्डर बुकिंग भी होती है, जिसमें गुलदस्ता 150 रुपए में, जयमाला 600 रुपए में और दूल्हे की गाड़ी की सजावट 800 रुपए में की जाती है. यही वजह है कि जिले भर में इस बाजार के दाम सबसे कम और गुणवत्ता सबसे बेहतर माने जाते हैं.

homeagriculture

ATM से कम नहीं है ये फूल, कम लागत में देती है धड़ाधड़ इनकम!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *