Ayodhya News: 500 साल के इंतजार के बाद अब बस कुछ दिन और…राम मंदिर

0
Ayodhya News: 500 साल के इंतजार के बाद अब बस कुछ दिन और…राम मंदिर


Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर का निर्माण 15 मई तक पूरा होगा. मूर्तियों की स्थापना अप्रैल-मई में होगी. यात्रियों के लिए स्थाई छाजन और विशेष लाइटिंग की जाएगी.

X

राम मंदिर अयोध्या

हाइलाइट्स

  • राम मंदिर का निर्माण 15 मई तक पूरा होगा.
  • अप्रैल-मई में मूर्तियों की स्थापना होगी.
  • श्रद्धालुओं के लिए स्थाई छाजन और विशेष लाइटिंग की जाएगी.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 500 सालों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है. इसी क्रम में भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक अयोध्या में शुरू हो चुकी है. समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा कल अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्माण स्थल पर जाकर कार्यों का निरीक्षण भी किया.
इस दौरान वे दर्शन मार्ग पर बनाई जा रही कैनोपी से संतुष्ट नजर आए. यहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्थाई छाजन की व्यवस्था की जा रही है. इस छाजन का एक हिस्सा राम मंदिर निर्माण से जुड़ी संस्था द्वारा और दूसरा हिस्सा राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाया जा रहा है.

मूर्तियों की स्थापना पर होगी चर्चा
नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज होने वाली बैठक में मंदिर और परकोटा में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों पर चर्चा की जाएगी. भगवान और संत महापुरुषों की ये मूर्तियां अप्रैल और मई माह में राम मंदिर परिसर में स्थापित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि मंदिर की परकोटे वाली सातों मूर्तियां आज अयोध्या पहुंच जाएंगी और उन्हें परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा.
वहीं जाने माने मूर्तिकार वासुदेव कामद भी अयोध्या पहुंचे हैं जहां उन्होंने कल हुई बैठक में भाग लिया. उन्होंने बताया कि रामेश्वरम में भगवान राम द्वारा शिव पूजन की एक कलाकृति मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर गर्भगृह के ऊपर लगाई जाएगी. यह कलाकृति लगभग तैयार है और इसका परीक्षण कर स्वीकृति दे दी गई है. वासुदेव कामद ने परकोटे में बने म्यूरल आर्ट का भी निरीक्षण किया.

श्रद्धालुओं के लिए जानकारी केंद्र
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार पर पहले 500 सालों के इतिहास को दर्शाने वाला लेख लगाया गया था, लेकिन वहां श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जाता था जिससे उन्हें पढ़ने में परेशानी होती थी. अब यह इतिहास पीतल की प्लेट पर उकेर कर यात्री सुविधा केंद्र पर लगाया गया है ताकि श्रद्धालु आसानी से इसे पढ़ सकें.

मंदिर में होगी विशेष लाइटिंग
नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर में ऐसी विशेष लाइटिंग की जाएगी जो उसकी भव्यता और आभा को और निखारेगी, लेकिन इसे इस तरह से नहीं सजाया जाएगा कि वह किसी पिकनिक स्पॉट जैसा लगे. उन्होंने कहा कि मंदिर बनने के बाद से ही यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है. अब धूप और बारिश से बचाने के लिए स्थायी कैनोपी लगाई जा रही है, जिसमें एक तरफ एलएंडटी कंपनी ने दर्शन मार्ग पर कैनोपी लगाई है और दूसरी तरफ राजकीय निर्माण निगम की ओर से केनोपी का निर्माण किया जा रहा है.

15 मई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण
बताया कि 15 मई तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. शिखर का कार्य अब अंतिम चरण में है और कलश लगाने का काम जल्द शुरू होगा. मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) और ध्वज दंड भी लगाया जाएगा. इसके साथ ही हवाई जहाजों के लिए एविएशन लाइट भी लगाई जाएगी, जिससे 15 मई तक मंदिर पूरी तरह तैयार हो जाएगा.

homeuttar-pradesh

Ayodhya News: 500 साल के इंतजार के बाद अब बस कुछ दिन और…राम मंदिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *