Bahraich News: मकान नंबर 290 में 110 मतदाता…क्यों चौंक गए न? बहराइच में वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, प्रशासन भी हैरान
Last Updated:
Bahraich Latest News: यूपी पंचायत चुनाव से पहले बहराइच में वोटर लिस्ट में 3 लाख 42 हजार 965 संदिग्ध मतदाता पाए गए हैं, जिनमें कई के नाम दोहराए गए हैं और कुछ ऐसे हैं जो वर्षों पहले नेपाल चले गए थे. आयोग ने सत्यापन का काम शुरू करा दिया है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में गड़बड़ी से निर्वाचन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)लाखों संदिग्ध मतदाता मिले
बहराइच जिले में कुल 24 लाख 65 हजार 320 मतदाता हैं. इनमें से करीब 3 लाख 42 हजार 965 मतदाता संदिग्ध पाए गए हैं. चुनाव आयोग ने इन संदिग्ध नामों की लिस्ट जिले के निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है. अब इनकी जांच बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर से कराई जा रही है.
निर्वाचन आयोग से मिली संदिग्ध मतदाताओं की लिस्ट पर अब जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. बीएलओ स्तर पर प्रत्येक नाम का सत्यापन कराया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही तय होगा कि मतदाता सूची से कितने नाम हटाए जाएंगे.
इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध नाम मिलने के बाद चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इतने सालों तक ऐसी गड़बड़ी कैसे नजरअंदाज होती रही. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.