आई Noida Airport के उद्घाटन की फाइनल डेट, 45 दिनों बाद शुरू होंगी फ्लाइट्स
Last Updated:
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कर दिया है. साथ हीं, उन्होंने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के एक्सपैंशन प्लान की बात भी कही है.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बताया कि इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ बातचीत हो चुकी है, ताकि फ्लाइट सर्विसेज जल्द से जल्द शुरू हो सकें. ये एयरपोर्ट न सिर्फ नोएडा बल्कि पूरे एनसीआर रीजन के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. कनेक्टिविटी की बात करें तो एयरपोर्ट को छह एक्सप्रेस-वे और एक रैपिड रेल-कम-मेट्रो से जोड़ा जाएगा. इतना ही नहीं, पॉड टैक्सीज भी इसकी तमाम खासियतों में एक खासियत होंगी. ऑपरेशनल होने के बाद ये एयरपोर्ट ‘DXN’ कोड के तहत काम करेगा.
हिंडन एयरपोर्ट के एक्सपैंशन प्लान के तहत पार्किंग एरिया को और बड़ा किया जाएगा, जिससे और ज़्यादा यात्रियों को सुविधा मिलेगी. वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा और आसपास के इलाकों में टूरिज्म, बिजनेस और जॉब्स के नए मौके खुलेंगे. ये प्रोजेक्ट न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट देगा बल्कि रीजन की कनेक्टिविटी को भी वर्ल्ड-क्लास बनाएगा.

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें