Bahraich News: बहराइच में बड़ा हादसा, कौडियाला नदी में पलटी नाव, एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता
Last Updated:
Bahraich Latest News: बहराइच के सुजौली इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. कौडियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है और डीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं.
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित सुजौली इलाके में बड़ा हादसा हो गया. यहां कौडियाला नदी में एक नाव पलट गई जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. सभी लोग भरथापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार ग्रामीण बाजार जाने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी कौडियाला नदी पार करते समय नाव पलट गई.
हादसे के बाद 5 से 6 ग्रामीण तैरकर किसी तरह बेहोशी की हालत में गांव पहुंचे हैं. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुजौली इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर जिलाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि कौडियाला नदी नेपाल से बहकर आती है. लापता सभी ग्रामीण भरथापुर गांव के ही रहने वाले हैं.
मुख्यमंत्री ने लिया नाव हादसे का संज्ञान
वहीं, भरथापुर गांव में हुई नाव दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों के साथ तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने यह भी कहा है कि राहत और बचाव कार्य सुचारू और तेज गति से कराना सुनिश्चित किया जाए. फिलहाल स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान में पूरी तरह जुटा हुआ है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें