Bareilly News: व्रत का खाना अब नहीं होगा बोरिंग! बरेली में मिल रही है स्पेशल नवरात्रि थाली, जानें प्राइज और लोकेशन

0
Bareilly News: व्रत का खाना अब नहीं होगा बोरिंग! बरेली में मिल रही है स्पेशल नवरात्रि थाली, जानें प्राइज और लोकेशन


Last Updated:

Bareilly Latest News: बरेली का चाट बाजार नवरात्रि के दिनों में व्रत-उपवास वालों के लिए खास स्पेशल व्यंजन लेकर आता है. यहां कुट्टू के आटे के पकौड़े की चाट, साबूदाने की स्पेशल चाट, आलू चाट और नवरात्रि स्पेशल थाली जैसे फलाहारी व्यंजन मिलते हैं.

बरेली: नवरात्रि के दिन चल रहे हैं. अगर आप बरेली में रहते हैं. नवरात्र के दिनों में कुछ बाहर का खाना चाहते हैं. लेकिन आपका व्रत है या आप प्याज-लहसुन नहीं खाना चाहते हैं. तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. बरेली के चाट बाजार में नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे के पकौड़े की चाट, साबूदाना की स्पेशल चाट, आलू चाट और नवरात्र स्पेशल व्रत की थाली जैसे फलाहारी व्यंजन मिलते हैं. जो कि लोगों को खाने में स्वादिष्ट और हाइजीनिक फूड का अनुभव देते हैं. बरेली का चाट बाजार नवरात्र के दिनों में स्पेशल खाने के शौकीनों के लिए खास पेशकश लेकर आता है.

जानिए लोकेशन
बरेली चाट बाजार, जो राजेंद्र नगर डीडी पुरम में स्थित है. नवरात्रि के दौरान कई तरह के व्रत-उपवास वाले पकवान प्रस्तुत करता है. यहां के कुछ विशेष नवरात्रि मेन्यू आने वाले कस्टमर के लिए पेश किए जाते हैं. इसमें नवरात्रि थाली, कुट्टू के आटे के पकौड़े की चाट, साबूदाना की स्पेशल चाट, आलू चाट शामिल हैं. इसके साथ आप लस्सी और मिल्क बादाम का आनंद भी ले सकते हैं. दीनदयाल पुरम में स्थित इस चाट बाजार में अक्सर नवरात्रि स्पेशल थाली और अन्य व्रत व्यंजन मिलते हैं. आप बरेली के चाट बाजार पर आकर नवरात्र के दिनों में कई प्रकार की स्पेशल चाट इंजॉय कर सकते हैं.

नवरात्रि को देखते हुए स्पेशल थाली
सुमित सिंह, चाट बाजार के मैनेजर ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि नवरात्र के दिनों में चाट बाजार में आने वाले कस्टमर के लिए स्पेशल थाली होती है. इसमें चार कुट्टू की पुरी. आलू की सब्जी, पापड़, रायता और साबूदाने की खीर शामिल होती है. इसके साथ-साथ हमारे पास तीन प्रकार की नवरात्रि स्पेशल चाट उपलब्ध होती है — साबूदाने की चाट, कुट्टू की चाट और आलू फ्राई की चाट ये सभी आने वाले कस्टमर के लिए सर्व की जाती हैं. जो लोगों को खाने में बेहद पसंद आती हैं.

पूरा परिवार इंजॉय करता है ये फूड
बरेली में रहने वाले आशीष सिंह बताते हैं कि वह अक्सर अपने परिवार के साथ नवरात्रि के दिनों में बरेली चाट बाजार पर आते हैं. वे यहां की स्पेशल नवरात्रि थाली और व्रत में खाने वाली चाट को खाने के लिए पसंद करते हैं. बताया कि उनके परिवार को यहां का खाना काफी पसंद है. इसलिए वह नवरात्रि या फिर व्रत के दिन ऑनलाइन ऑर्डर करके उनकी स्पेशल व्रत वाली चाट मांगते हैं.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

व्रत का खाना अब नहीं होगा बोरिंग! बरेली में मिल रही है स्पेशल नवरात्रि थाली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *