Bareilly Violence News: लो जी! अब लग गए ‘आई लव अखिलेश’ के पोस्टर, बरेली से 129KM दूर जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा
Live now
Last Updated:
I love Muhammad News Live: बरेली हिंसा को लेकर पुलिस ने तौकीर रजा खान सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि हिंसा के बाद सीएम योगी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि कुछ लोग आदत से मजबूर हैं. अब मौलाना क…और पढ़ें
मौलाना तौकीर रजा. (फाइल फोटो)
बरेली: बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया था. मौलाना को गिरफ्तार करके पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मौलाना सहित कुल 8 लोगों को जेल भेजा गया है. इस हिंसा मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गई है, जिनमें से सात में मौलाना तौकीर का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि रजा को पहले बरेली की जेल भेजा गया. फिर उसके बाद उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया. आइए जानते हैं बरेली हिंसा से जुड़ा एक-एक अपडेट….
September 28, 2025 09:36 IST
Lucknow News: सपा ने लगाए आई लव अखिलेश के पोस्टर
यूपी में ‘आई लव मोहम्मद’ पर शुरू हुआ विवाद लखनऊ में राजनीतिक रूप ले रहा है. यहां होर्डिंग वार शुरू हो गया है. भाजपा के होर्डिंग ‘आई लव बुलडोजर’ का जवाब ‘आई लव शिक्षा-रोजगार’ लिखा होर्डिंग लगाकर दिया गया है. रविवार को सपा दफ्तर के बाहर लगे इस होर्डिंग में ‘आई लव अखिलेश’ भी लिखा गया है.
September 28, 2025 09:23 IST
देवबंद के उलेमा बोले- मोहब्बत अपराध नहीं
देवबंद के उलेमा कारी इसहाक गोरा ने कहा कि लव कोई अपराध नहीं है, बल्कि मोहब्बत इंसान की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछ कि क्या अब मोहब्बत जताने पर भी सजा भुगतनी पड़ेगी? उलेमा ने कहा कि लव को अपराध बनाना समाज और मुल्क दोनों के लिए खतरनाक है, इसलिए हमें इसे मोहब्बत की तरह रहने देना चाहिए.
September 28, 2025 08:48 IST
बरेली बवाल: 10 मुकदमों की जांच के लिए बनी एसआईटी
बरेली बवाल में दर्ज दस मुकदमों की जांच अब एसआईटी करेगी. डीआईजी अजय साहनी ने मुकदमों की एकरूपता, गुणवत्ता और तकनीकी रूप से मज़बूत विवेचना सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी का गठन किया है. इस टीम में बरेली के एसपी सिटी, सीओ फर्स्ट और संबंधित मुकदमों के विवेचक शामिल किए गए हैं. एसआईटी हर केस की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.
September 28, 2025 08:09 IST
Bareilly Violence: बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे
शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा की अपील पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे. जब पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, तो पथराव हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.
September 28, 2025 08:09 IST
Fatehgarh News: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया.
मौलाना तौकीर रजा को बरेली से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्हें शुक्रवार को बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था. शनिशाम शाम को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया, जो बरेली से लगभग 129 किलोमीटर दूर है.