Business idea : साइड बिजनेस के लिए ये काम बेस्ट, फूलों के बीच रहना होगा, चलकर आएंगे नोट
Last Updated:
Business Idea : इस बिजनेस में न ज्यादा खर्च आता है और न ही किसी मशीन की जरूरत पड़ती है. बस थोड़ी सी जमीन चाहिए और पौधों के प्रति लगाव. इन दिनों ये काम खूब फल फूल रहा है. 5,000 रुपये की इनकम डेली हो सकती है.
रामपुर. अगर आप भी अपने काम के साथ साथ कोई साइड बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो पौधों की नर्सरी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. इस बिजनेस में न ज्यादा खर्च आता है और न ही किसी खास मशीन की जरूरत पड़ती है. बस थोड़ी सी जमीन चाहिए और पौधों के प्रति लगाव. आजकल लोगों में बागवानी का शौक बढ़ता जा रहा है. ऐसे में यह बिजनेस खूब मुनाफा दिला सकता है. रामपुर के राजेश बताते हैं कि वह पिछले 40 साल से नर्सरी का काम कर रहे हैं. उनके मुताबिक, अगर आप सही तरीके से सीजनल पौधों को तैयार रखें तो हर मौसम में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
नर्सरी में आमतौर पर दो तरह के पौधे सबसे ज्यादा बिकते हैं, सजावटी और फलदार. गर्मी के मौसम में तुलसी, गेंदा, गुलाब, मोगरा और मनी प्लांट की मांग ज्यादा रहती है. सर्दी में गेंदा, गुलदाउदी, पेटूनिया और ट्यूलिप खूब बिकते हैं. लोग अपने घर और बगीचे को सजाने के लिए इन पौधों को खरीदते हैं. फलदार पौधों में आम, अमरूद, नींबू और अनार के पौधों की सालभर डिमांड रहती है. इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन मुनाफा भी उतना ही अच्छा मिलता है. आजकल एक छोटा पौधा कम से कम 10 से 50 रुपये में बिकता है. अगर गमले के साथ पौधा ले रहे हैं तो 80 से 100 रुपये तक कीमत देनी होगी. फलदार पौधे 150 रुपये से लेकर 300 रुपये तक आसानी से बिक जाते हैं.
कहां खोलें इसे
राजेश बताते हैं कि एक पौधे पर 10 से 15 रुपये तक की लागत आती है, जबकि बेचने पर दोगुना से भी ज्यादा दाम मिल जाता है. अगर कोई नर्सरी वाला रोजाना सिर्फ 100 पौधे भी बेच लेता है तो करीब 5,000 रुपये की इनकम हो जाती है. खर्च काटकर भी 3,000 से ज्यादा बच जाता है यानी महीने में 90,000 रुपये तक की कमाई आसानी से हो सकती है. राजेश कहते हैं कि नर्सरी ऐसे इलाके में होनी चाहिए जहां लोग आर्थिक रूप से सक्षम हों और बागवानी का शौक रखते हों. शहर या कस्बे के पॉश एरिया में नर्सरी चलाने से बिक्री ज्यादा होती है.
इसका रखें ध्यान
नर्सरी में पौधों को अच्छी मिट्टी, पानी और समय-समय पर कीटनाशक देना जरूरी है ताकि पौधे खराब न हों. अगर आपके पास अपनी जमीन नहीं है तो किराए पर भी जगह लेकर नर्सरी शुरू कर सकते हैं. शुरुआत में ज्यादा पौधों की जरूरत नहीं होती. धीरे-धीरे मांग बढ़ने पर पौधों की किस्में और संख्या बढ़ा सकते हैं.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें