‘CBI जांच करे, CAG ऑडिट…’, हाईकोर्ट पहुंचा राम मंदिर चढ़ावे का कथित गबन, PIL दाखिल

0
‘CBI जांच करे, CAG ऑडिट…’, हाईकोर्ट पहुंचा राम मंदिर चढ़ावे का कथित गबन, PIL दाखिल


Last Updated:

Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन के आरोपों की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. दाखिल पीआईएल में अदालत से आग्रह किया गया कि वह सीबीआई को कथित गबन की जांच करने और मामला दर्ज करने का निर्देश दे. सीएजी से मंदिर के दान पात्रों में प्राप्त नकदी, सोने, चांदी के आभूषण और दूसरी कीमती वस्तुओं का ऑडिट कराने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की खबरों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.

Zoom

लखनऊ. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन विवाद में लखनऊ हाईकोर्ट की एंट्री हो गई है. चढ़ावे में गबन के आरोपों की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई है. याचिका में नकदी, सोना और चांदी की सीएजी ऑडिट की मांग की गई है. इस जनहित याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है. याचिका में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्रों से मिले चढ़ावे के कथित गबन की सीबीआई जांच की मांग की गई है. जनहित याचिका शुक्रवार को हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में दाखिल हुई. इसे स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक ने दाखिल किया है. याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया कि वह सीबीआई को कथित गबन की जांच करने और मामला दर्ज करने का निर्देश दे.

किसे बनाया विपक्षी
याचिका में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से मंदिर के दान पात्रों में प्राप्त नकदी, सोने, चांदी के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुओं का ऑडिट कराने की मांग की गई. याचिका के मुताबिक, करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक श्री राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गबन की खबरें सामने आ रही हैं, इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. लिहाजा निष्पक्ष जांच और ऑडिट जरूरी है. याचिका में केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ सीबीआई, सीएजी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी विपक्षी पक्ष बनाया गया है.

जानिए क्या है मामला
बीते दिनों समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गए हैं. अखिलेश ने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया. उन्होंने एक्स पर लिखा था, ‘समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.’

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *