CBSE की 12वीं में वाराणसी टॉपर बनीं समृद्धि, 3 विषय में आए 100 मार्क्स

0
CBSE की 12वीं में वाराणसी टॉपर बनीं समृद्धि, 3 विषय में आए 100 मार्क्स


Last Updated:

CBSE Result 2025: वाराणसी की समृद्धि अग्रवाल ने CBSE 12वीं में 99.2% अंक हासिल कर सिटी टॉपर बनीं. उन्होंने इंग्लिश, इकोनॉमिक्स और कॉमर्सियल आर्ट में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए.

X

समृद्धि ने CBSE के 12 वीं परीक्षा में हासिल किए 99.2 फीसदी मार्क्स

हाइलाइट्स

  • समृद्धि अग्रवाल ने 12वीं में 99.2% अंक हासिल किए.
  • इंग्लिश, इकोनॉमिक्स में समृद्धि ने 100 में से 100 अंक पाए.
  • समृद्धि आईएएस अफसर बनने की तैयारी कर रही है.

वाराणसी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं और 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के साथ ही बच्चों के चेहरे खिल उठे. वाराणसी में सनबीम लहरतारा की स्टूडेंट समृद्धि अग्रवाल ने 12वीं के परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक हासिल किए. सनबीन ग्रूप के चेयरमैन दीपक मधोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समृद्धि के वाराणसी सिटी टॉपर होने का दावा किया है.

छात्रा समृद्धि अग्रवाल ने इंग्लिश स्कोर के साथ इकोनॉमिक्स और कॉमर्सियल आर्ट में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. वहीं, पॉलिटिकल साइंस में 99 और हिस्ट्री में उन्होंने 97 मार्क्स लाया है. समृद्धि अग्रवाल की मां संध्या अग्रवाल ने बताया कि समृद्धि पढ़ाई को लेकर हमेशा से काफी गंभीर रहती थी. वो ट्रिक्स के जरिये हर सब्जेक्ट की पढ़ाई करती थी. हर दिन स्कूल के अलावा समृद्धि 5 से 7 घंटे का समय पढ़ाई पर देती थी. इस दौरान वो अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए टाइम मैनेजमेंट और पूरे प्लानिंग के साथ पढ़ाई किया करती थी.

टीचर्स के मेहनत का है नतीजा

पढ़ाई के अलावा समृद्धि खेल और घर के काम में भी समय देती थी. उनकी मम्मी संध्या अग्रवाल ने बताया कि घर के साथ स्कूल के टीचर्स भी समृद्धि पर खासा मेहनत की है. उनके टीचर्स के मेहनत के कारण ही समृद्धि ने आज ये सफलता हासिल की है. बता दें कि समृद्धि आगे चलकर पहले इको ऑनर्स की पढ़ाई करना चाहती है और फिर उसके बाद वो यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अफसर बनना चाहती है. बता दें कि समृद्धि के पिता अंजनी अग्रवाल पेशे से बिजनेस मैन हैं और उनकी माता हाउस वाइफ हैं.

87.98 फीसदी छात्र हुए पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल कुल 87.98 फीसदी छात्र सफल हुए, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ी बढ़त को दर्शाता है. बता दें कि इस साल कुल 16,33,730 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,21,224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

CBSE की 12वीं में वाराणसी टॉपर बनीं समृद्धि, 3 विषय में आए 100 मार्क्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *