CBSE 10वीं, 12वीं का क्या कल जारी हो सकता है रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट्स

0
CBSE 10वीं, 12वीं का क्या कल जारी हो सकता है रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट्स


Last Updated:

CBSE Result 2025 Latest Update: सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के पिछले दो सालों के रिजल्ट जारी करने की डेट के रूझानों से संभावना जताई जा रही है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है. जो कोई भी इस परीक्…और पढ़ें

CBSE Result 2025 Latest Update: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट क्या कल जारी हो सकता है.

CBSE Result 2025 Latest Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के जरिए 12 मई को रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है. क्योंकि पिछले दो सालों के रिजल्ट डेट पर गौर करें, तो सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2024 में 13 मई और 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किया था. इससे उम्मीद की जा रही हैं कि रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक रिजल्ट की डेट जारी नहीं की गई है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/ के जरिए भी सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र अपने अंक cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in  पर जाकर देख सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से फर्जी खबरों से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी है. छात्रों को अपनी रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और जन्म तिथि की मदद से रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी. लॉगिन विवरण भरने के बाद, वे अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

इस साल परीक्षा में 42 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए
15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच हुई बोर्ड परीक्षाओं में 42 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को और कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुई थी. पिछले साल वर्ष 2024 में, कक्षा 10 की परीक्षा में 22.38 लाख छात्र बैठे थे, जिनमें से 93.60% ने सफलता प्राप्त की थी. वहीं, कक्षा 12वीं में 16.21 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 87.98% पास हुए थे.

CBSE Board Result 2025 SMS के जरिए करें चेक
अपने फोन का मैसेज बॉक्स खोलें
टाइप करें: CBSE10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
उदाहरण: CBSE10 0153749 12345 4569
यह संदेश भेजें: 7738299899 पर

CBSE Result 2025 ऐसे करें चेक
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें.

ये भी पढ़ें…
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट, jac.jharkhand.gov.in पर होगा जारी
MBA, BTech की डिग्री, NTPC दादरी में मैनेजर की नौकरी, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

authorimg

Munna Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

CBSE 10वीं, 12वीं का क्या कल जारी हो सकता है रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *