Chandauli News: चना-मटर-मसूर के बीज फ्री में! चंदौली के किसानों के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर तक करें आवेदन, शुरू हुई प्रक्रिया

0
Chandauli News: चना-मटर-मसूर के बीज फ्री में! चंदौली के किसानों के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर तक करें आवेदन, शुरू हुई प्रक्रिया


Last Updated:

Chandauli News: चंदौली जिले के किसानों के लिए खुशखबरी! तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा तोरिया बीज की निःशुल्क मिनी किट वितरित की जा रही है. साथ ही, रबी सीजन के लिए चना, मटर, मसूर और सरसों की फसलों की बीज किट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 है.

मुफ्त में बीज 
चंदौली: जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने जानकारी दी है कि जिले में तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 255 तोरिया बीज मिनी किट का आवंटन किया गया है. अब तक 200 किसानों द्वारा किट की बुकिंग की जा चुकी है. किसानों से अपील की गई है कि वे तत्काल अपने संबंधित ब्लॉक के बीज गोदाम से तोरिया मिनी किट प्राप्त कर लें.

मिनी किट निःशुल्क में उपलब्ध
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए “राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन/तिलहन बीज मिनी किट एवं प्रसार कार्यक्रम” चलाया जा रहा है. इसके तहत आगामी रबी सीजन में चना, मटर, मसूर और सरसों जैसी फसलों के बीज किसानों को बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे.

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों द्वारा 1 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. प्रत्येक किसान को इन चार फसलों में से केवल एक फसल का मिनी किट मिलेगा. किसान सरकारी आवेदन पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in/ आवेदन कर सकते है.

ई-लॉटरी से होगा लाभार्थियों का चयन
यदि किसी विकास खंड में निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज वितरण किया जाएगा.

किसानों से अपील
कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जो रबी मौसम में चना, मटर, मसूर या सरसों की खेती करने वाले हैं और जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

चना-मटर-मसूर के बीज फ्री में! किसानों के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर तक करें आवेदन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *