CM Unnao Visit: उन्नाव के खुल जाएंगे भाग्य, सीएम देंगे 5.77 अरब रुपये की सौगात
Last Updated:
CM Yogi Unnao Visit Update News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह उन्नाव पहुंचे. बता दें, वह जिले को 358 करोड़ रुपये से अधिक की 69 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 52 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव दौरे पर रहेंगे.
उन्नावः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव पहुंच गए हैं. विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का यह दौरा अहम माना जा रहा है, जहां वह 5.77 अरब की 104 परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 85 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पुलिस, प्रशासन और खुफिया सभी अलर्ट हैं.
किसने किया स्वागत?
उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर सुबह 10:45 बजे सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीह में बने हेलीपैड पर उतरा. प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद साक्षी महाराज, समेत समस्त विधायक ने उनका स्वागत किया.
चप्पे-चप्पे पर पुलिस
सीएम योगी उन्नाव सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा कार्यक्रम स्थल पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. इसे देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. डीएम घनश्याम मीणा, एसएसपी जयप्रकाश सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद है. मुख्यमंत्री हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा में जिलेवासियों को 5 अरब 77 करोड़ रुपये की लागत वाली 104 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसमें 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 85 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है.
मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे. इसके बाद सुबह 11:35 बजे वह कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें