Delhi NCR Wheather : भीषण गर्मी से छुटकारा, बारिश ने बदला मौसम, चलती रहेंगी ठंडी हवाएं

0
Delhi NCR Wheather : भीषण गर्मी से छुटकारा, बारिश ने बदला मौसम, चलती रहेंगी ठंडी हवाएं


Last Updated:

Delhi NCR Wheather News : मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक बारिश नहीं होगी, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. मई की शुरुआत ठंडे मौसम से हो रही है, जो आमतौर पर तपिश से भरा होता है.

X

Wheather Update: मूसलाधार बारिश से मिली राहत, ठंडे मौसम ने एनसीआर में बढ़ाई रौनक

हाइलाइट्स

  • नोएडा में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
  • ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना.
  • अगले दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलती रहेंगी.

Delhi NCR Wheather Alert. नोएडा और एनसीआर के लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह राहतभरी रही, जब तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने भीषण गर्मी से तड़के सुबह ही छुटकारा दिला दिया. तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया. उसके अगले दिन शनिवार सुबह से ही ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने वातावरण को मनमोहक बना दिया. मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

सुकून भरा मई

बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप के बीच शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है. शनिवार की सुबह भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखी गई, जिससे ठंडक बनी रही और मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और तापमान नियंत्रित रहेगा. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और वातावरण में ताजगी बनी रहेगी. मई की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ हो रही है, जो आमतौर पर तपिश से भरा होता है. ये बदलाव लोगों के लिए सुकून भरा  है.

इनके लिए राहत

फिलहाल, नोएडा समेत एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा. गर्मी से परेशान लोगों को कुछ दिनों तक राहत मिलती रहेगी. मौसम विभाग का मानना है कि अगर इसी तरह का मौसम बना रहा, तो मई के शुरुआती हफ्ते की गर्मी थोड़ी और टल सकती है. इससे न केवल आम जनजीवन को राहत मिलेगी, बल्कि स्कूलों, ऑफिसों और बाहर काम करने वालों के लिए भी मौसम आरामदायक रहेगा.

homeuttar-pradesh

Delhi NCR : भीषण गर्मी से छुटकारा, बारिश ने बदला मौसम, चलती रहेंगी ठंडी हवाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *