Farrukhabad News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली! फर्रुखाबाद के इस गांव में कुम्हारों की दिन-रात चल रही खास तैयारी

0
Farrukhabad News: मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली! फर्रुखाबाद के इस गांव में कुम्हारों की दिन-रात चल रही खास तैयारी


Last Updated:

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के झौनी नगला गांव में दीपावली की असली रौनक मिट्टी के दीयों और अनारों से सजती है. इस बार भी कारीगर दिन-रात मेहनत कर उम्मीद कर रहे हैं कि लोगों का रुझान चाइनीज़ दीयों से हटकर फिर से मिट्टी के दीयों की ओर लौटेगा.

फर्रुखाबाद: त्योहारों का असली मजा परंपराओं में छिपा होता है और दीपावली की बात हो तो मिट्टी के दीयों की अपनी खास अहमियत है. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का झौनी नगला गांव इसका जीता-जागता उदाहरण है. यहां दीपावली के आते ही मिट्टी की खुशबू और चाक की खटखटाहट गांव में रौनक भर देती है.

झौनी नगला गांव की आधी से ज्यादा आबादी मिट्टी के दीये और अनार बनाने के काम से जुड़ी हुई है. यहां पीढ़ियों से कुम्हार परिवार अपनी कला को जीवित रखे हुए हैं. दीपावली करीब आते ही पूरा गांव परिवार संग मिलकर इस परंपरागत काम में जुट जाता है. अब इलेक्ट्रिक चाक मशीनों की मदद से भी आकर्षक डिज़ाइन वाले दीये और अनार बनाए जा रहे हैं.

मिट्टी को आकार देने की मेहनत
कुम्हार बताते हैं कि एक दीया या अनार तैयार करना आसान काम नहीं होता. मिट्टी को छानने से लेकर उसे गूंथने और फिर आकार देने तक कई दिनों की मेहनत लगती है. परिवार के सभी सदस्य इस काम में हाथ बंटाते हैं और दीपावली की तैयारी को अपना साझा दायित्व मानते हैं.

पीढ़ियों से निभा रहे परंपरा
लोकल18 से बातचीत में नरेंद्र कुमार और नीरज ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से इस परंपरा को निभा रहा है. इस कला और परंपरा से जुड़े रहने का जुनून ही उन्हें दिन-रात काम करने की प्रेरणा देता है. नीरज ने कहा कि दीपावली नजदीक है और मिट्टी के दीयों व अनारों के ऑर्डर आने लगे हैं. परिवार मिलकर लगातार इन्हें तैयार कर रहा है.

मिट्टी के दीयों से रोशन होंगे घर
कुम्हारों को इस बार पूरी उम्मीद है कि चाइनीज़ दीयों से लोगों का मोहभंग होगा और घर-घर फिर से मिट्टी के दीये जगमगाएंगे. जब ये दीये दीपावली की रात रोशनी फैलाएंगे, तो उनकी चमक से कुम्हारों के घर भी रोशन होंगे.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दिवाली! कुम्हारों की दिन-रात चल रही खास तैयारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *