Ghaziabad News: एसोटेक सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे 5 मासूम, रो-रोकर लगाया बचाने का गुहार, लापरवाही पर फिर उठे सवाल
Last Updated:
Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद की थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित पॉश एसोटेक सोसाइटी में एक बार फिर लिफ्ट हादसा सामने आया है। इस बार पांच मासूम बच्चे लिफ्ट में फंस गए, जो रोते-बिलखते मदद की गुहार लगाते र…और पढ़ें
लिफ्ट में फंसे बच्चे. यह हादसा बीते कल का है, जिसकी CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में मासूमों की चीख-पुकार और डर साफ देखा जा सकता है. बच्चे रोते-बिलखते एक-दूसरे को संभालते नजर आए. यह दृश्य किसी को भी झकझोर कर रख देने वाला है. सोसायटी के निवासी शिवम गहलोत ने बताया कि ये पहला मामला नहीं है. लिफ्ट हादसे लगातार हो रहे हैं, इससे पहले महिलाएं और बुजुर्ग भी लिफ्ट में फंस चुके हैं. बावजूद इसके ना RWA (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) ने कोई ठोस कदम उठाया और ना ही बिल्डर ने मरम्मत या निगरानी को लेकर कोई सुधार किया.
लोगों का आरोप है कि लिफ्ट एक्ट और सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभागों और प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े करती है. पुलिस तक की भूमिका निराशाजनक बताई जा रही है. रहवासियों का कहना है कि सोसाइटी में रहना अब खतरे से खाली नहीं रह गया है. यदि बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता? अब सवाल यही उठता है कि आखिर कब होगी लापरवाह बिल्डर पर सख्त कार्रवाई? कब सुनिश्चित होगी सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.