Gold Silver Price in Varanasi:सोने में तुफानी रफ्तार,चांदी 300 रुपये महंगा जानें कीमत
Last Updated:
Varanasi Gold Silver Price: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि बीते दो दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट के बाद अब उसके कीमत में बड़ी तेजी आई है.जिसके बाद सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच …और पढ़ें
सोने की कीमतों में आई तेजी
हाइलाइट्स
- वाराणसी में सोने की कीमत 1050 रुपये बढ़कर 96330 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई.
- चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति किलो हुई.
- 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हॉलमार्क जरूर देखें.
वाराणसी: बैंड बाजा बारात के दौर की शुरुआत के साथ सोने की कीमत में तूफानी तेजी देखने को मिली है. यूपी के वाराणसी में 17 अप्रैल को सोने की कीमत में 1050 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है. वहीं बात चांदी की करें तो उसके भाव में भी 300 रुपये का उछाल आया है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
17 अप्रैल (गुरुवार) को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1050 रुपये बढ़कर 96330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 16 अप्रैल को इसका भाव 95280 रुपये था. बात 22 कैरेट सोने के कीमत की करें तो बुधवार को बाजार में उसकी कीमत 950 रुपये के तेजी के बाद 88300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 16 अप्रैल को इसका भाव 87350 रुपये था.
800 रुपये महंगा हुआ 18 कैरेट का भाव
इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की कीमत भी गुरुवार को 800 रुपये लुढ़कर 72260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. बताते चलें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए. यह सोने के शुद्धता की गारंटी होता है. बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीदना चाहिए.
चांदी 300 रुपये महंगा
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो गुरुवार को उसकी कीमत में 300 रुपये की तेजी आई है. जिसके बाद चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 16 अप्रैल को इसका भाव 99700 रुपये था.
सोने का नया रिकॉर्ड
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि बीते दो दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट के बाद अब उसके कीमत में बड़ी तेजी आई है. जिसके बाद सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. उम्मीद है आगे इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा.