Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी में बदलाव नहीं, लखनऊ से मेरठ तक ये है कीमत

0
Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी में बदलाव नहीं, लखनऊ से मेरठ तक ये है कीमत


Last Updated:

Gold Silver Price Today: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि बीते दिनों उछाल के बाद अब सोने की कीमत लगातार सर्राफा मंडी में गिर रही है. ऐसे में यह समय सोने की खरीदारी के लिए भी ठीक माना…और पढ़ें

सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी में बदलाव नहीं, लखनऊ से मेरठ तक ये है कीमत
वाराणसी. सर्राफा बाजार से सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. 15 अगस्त को यूपी के लखनऊ, वाराणसी और मेरठ के सर्राफा मंडी में सोने की चमक फीकी पड़ी है. राजधानी लखनऊ में सोना 130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटा है. वहीं वाराणसी में भी इसकी कीमत लुढ़की है. बता दें कि हर दिन सोना टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.

15 अगस्त को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 110 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़कर 101390 रुपये हो गया. वहीं 14 अगस्त को इसकी कीमत 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं बात राजधानी लखनऊ की करें तो आज वहां सोने की कीमत 1,02,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

100 रुपये लुढ़का 22 कैरेट का भाव
वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो वाराणसी के सर्राफा बाजार में आज उसकी कीमत 100 रुपये के गिरावट के बाद 92950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो रही. इससे पहले 14 अगस्त को इसकी कीमत 93050 रुपये थी. वहीं बात 18 कैरेट सोने को करें तो शुक्रवार को उसका भाव 90 रुपये गिरकर 76050 रुपये प्रति 10 ग्राम गो गई.

चांदी के भाव स्थिर
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो आज उसके कीमत स्थिर रही. बाजार खुलने के साथ चांदी की का भाव 1,16,000 रुपये प्रति किलो रहा. इसके पहले 14 अगस्त को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं 13 अगस्त को इसका भाव 1,15,000 रुपये प्रति किलो था.

सोने की खरीदारी का अच्छा समय
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि बीते दिनों उछाल के बाद अब सोने की कीमत लगातार सर्राफा मंडी में गिर रही है. ऐसे में यह समय सोने की खरीदारी के लिए भी ठीक माना जा रहा है.

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी में बदलाव नहीं, लखनऊ से मेरठ तक ये है कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *