Gold Silver Rate Today: लखनऊ में 1030 रुपए तक महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानें 16 सितंबर के ताजा भाव

0
Gold Silver Rate Today: लखनऊ में 1030 रुपए तक महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानें 16 सितंबर के ताजा भाव


Gold Silver Rate Today: पितृपक्ष और कनागतों में आमतौर पर सोने-चांदी के दामों गिरावट देखने को मिलती थी. लेकिन, इस बार इसका उल्टा हो रहा. पितृपक्ष में भी इस बार सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिला. मंगलवार 16 सितंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी और मेरठ तक सोने-चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है.

लखनऊ के सर्राफा बाजार में सोना 1030 रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Price) तक बढ़ा है. वहीं, अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमतों (Silver Price) में 1000 रुपए प्रति किलो का उछाल देखने को मिला. 16 सितंबर को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 880 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ी, जिसके बाद उसकी कीमत 1,12,080 रुपए पर पहुंच गई.
वहीं, 15 सितंबर को वाराणसी में सोने का भाव 1,11,200 रुपए था. लखनऊ में आज सोने की कीमतों में 1030 रुपए का बड़ा उछाल आया, जिसके बाद इसकी कीमत 1,13,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली. यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,13,910 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

22 कैरेट सोने का बढ़ा भाव
22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो वाराणसी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को इसकी कीमत 800 रुपए के उछाल के बाद 1,02,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 15 सितंबर को इसकी कीमत 1,01,950 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 660 रुपए की तेजी के बाद 84,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई.

चांदी ने भी तोड़े सभी रिकॉर्ड
सोने के अलावा, चांदी के दामों में भी 16 सितंबर को बड़ी तेजी आई है. मंगलवार को बाजार खुलते ही चांदी का भाव 1000 रुपए उछलकर 1,34,000 रुपए प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले 15 सितंबर को इसकी कीमत 1,33,000 रुपए थी.

नए रिकॉर्ड स्तर पर सोना
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत उतार-चढ़ाव के बीच फिर मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. उम्मीद है कि सोने की कीमतों में यह तेजी का दौर आगे भी जारी रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *