Gound Report: पानी बना जहर! TDS 900 पार… मेरठ की वो कॉलोनी जहां सांस लेना भी हो गया मुश्किल
मेरठ के लोहिया नगर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी और कूड़े की समस्या गंभीर होती जा रही है. खुले में जमा कूड़ा और जलती हुई प्लास्टिक से निकलने वाला जहरीला धुआं स्थानीय निवासियों के लिए संकट का कारण बन गया है. न्यूज 18 इंडिया की टीम द्वारा किए गए परीक्षण में सरकारी नलों और सबमर्सिबल का टीडीएस स्तर 925 पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है. ग्रामीणों की कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. अब सवाल यह उठता है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब लोगों को साफ पानी और सुरक्षित जीवन मिलेगा. देखिए न्यूज 18 इंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।