Grand Venice Mall: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर भसीन गिरफ्तार, ED की मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई

0
Grand Venice Mall: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर भसीन गिरफ्तार, ED की मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई


Last Updated:

Grand Venice Mall Owner Arrested: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन गिरफ्तार, लोगों से पैसे लेकर हेरफेर करने का आरोप लगा है. अभी उनको 6 जून तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है.

Zoom

Grand Venice Mall Owner Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने शुक्रवार 29 मई 2026 को पीएमएलए कानून के तहत यह कार्रवाई की. गिरफ्तारी के बाद भसीन को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 जून 2026 तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है. ईडी के मुताबिक सतींदर सिंह भसीन लगातार जांच से बच रहे थे. उन्हें कई बार समन जारी किए गए, लेकिन वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे. इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई 2026 को आदेश देते हुए ईडी को उन्हें हिरासत में लेने का निर्देश दिया था.

यह जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी. इन एफआईआर में भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (BIIPL), ग्रैंड वेनिस ग्रुप की कंपनियों, सतींदर सिंह भसीन, क्विंसी भसीन और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था. आरोप है कि इन लोगों ने रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये जुटाए। निवेशकों को तय समय में कमर्शियल यूनिट और प्रॉपर्टी देने का वादा किया गया था, लेकिन परियोजनाएं पूरी नहीं हुईं और खरीदारों को कब्जा भी नहीं मिला।

ईडी की जांच में सामने आया कि निवेशकों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल प्रोजेक्ट पूरा करने में करने के बजाय समूह की अन्य कंपनियों और सहयोगी संस्थाओं के जरिए इधर-उधर कर दिया गया. एजेंसी का आरोप है कि जनता का पैसा एक जटिल नेटवर्क के माध्यम से डायवर्ट और मिसयूज किया गया. इस मामले में ईडी पहले भी बड़ी कार्रवाई कर चुकी है. एजेंसी ने सतींदर सिंह भसीन के पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित आलीशान आवासीय मकान को अस्थायी रूप से अटैच किया था. वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इस संपत्ति की कीमत करीब 44.06 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अब ईडी भसीन से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निवेशकों का पैसा कहां-कहां लगाया गया और इस कथित घोटाले में अन्य किन लोगों की भूमिका रही.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *