Ground Report: पलक झपकते मेट्रो में ‘तब्दील’ होगी RRTS नमोभारत, जानें
Last Updated:
Ground Report NCRTC: राजधानी दिल्ली में आरआरटीएस और मेट्रो दोनों अलग-अलग ट्रैकों पर दौड़ती हैं, लेकिन मेरठ में ऐसा नहीं है. यहां पर एक ही ट्रैक पर नमोभारत और मेट्रो दौड़ेगी.
सराय काले खां से मोदीपुरम तक जल्द शुरू होने वाली नमोभारत.एनसीआरटीसी ने सराय काले खां से मोदीपुरम ( मेरठ) तक करीब 82 किमी. लंबा आरआरटीएस नमोभारत का ट्रैक तैयार किया है. इसमें से न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ ( मेरठ बार्डर) तक नमोभारत ट्रेन दौड़ रही है. सराय काले खां से मोदीपुरम पूरा ट्रैक तैयार हो चुका है और जल्द ही नमोभारत दौड़ेगी. मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो चलेगी. इसका निर्माण से लेकर ऑपरेशंस एनसीआरटीसी कर रहा है.
मेरठ साउथ से लेकर मोदीपुरम तक करीब 23 किमी. आरआरटीएस नमोभारत का ट्रैक है. नमोभारत मेरठ साउथ से अंतिम स्टेशन तक केवल तीन स्टेशनों पर ही रुकेगी. चूंकि शहर में काफी संख्या में लोगों का आना जाना एक स्थान से दूसरे स्थान तक होता है, उनके लिए आरआरटीएस उपयोगी नहीं होगी.
एनसीआरटीसी ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23 किमी. ट्रैक पर मेट्रो चलाने का निर्माण लिया, लेकिन मेट्रो और आरआरटीएस दोनों के लिए अलग अलग ट्रैक बनाना बड़ा मुश्किल था. इसलिए एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों का चलाने का फैसला किया गया. इस तरह नमोभारत और मेट्रो एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी. यानी आपके सामने से पहले नमोभारत गुजरेगी और उसके बाद मेट्रो भी उसी ट्रैक से गुजरेगी. यह देखकर आप चकरा सकते हैं कि नमोभारत और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर कैसे दौड़ रही हैं. लेकिन यह सच होने जा रहा है.
चूंकि नमोभारत मेरठ साउथ के बाद अंतिम स्टेशन तक तीन स्टेशनों पर रुकेगी. यहां पर मेट्रो भी रुकेगी, लेकिन जिन 10 स्टेशनों पर नमोभारत को नहीं रुकना है. उसे सीधा पास कराना है लेकिन मेट्रो को रोकना है, इसलिए नमोभारत को इंतजार नहीं कराया जा सकता हैै. उसके लिए 10 स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई गयी है. मेट्रो आरआरटीएस की मेन लाइन से लूप लाइन में चली जाएगी और उस स्टेशन पर रुकेगी और फिर मेन लाइन पर आ जाएगी.