Ground Report: पलक झपकते मेट्रो में ‘तब्‍दील’ होगी RRTS नमोभारत, जानें

0
Ground Report: पलक झपकते मेट्रो में ‘तब्‍दील’ होगी RRTS नमोभारत, जानें


Last Updated:

Ground Report NCRTC: राजधानी दिल्‍ली में आरआरटीएस और मेट्रो दोनों अलग-अलग ट्रैकों पर दौड़ती हैं, लेकिन मेरठ में ऐसा नहीं है. यहां पर एक ही ट्रैक पर नमोभारत और मेट्रो दौड़ेगी.

Ground Report: पलक झपकते मेट्रो में ‘तब्‍दील’ होगी RRTS नमोभारत, जानेंसराय काले खां से मोदीपुरम तक जल्‍द शुरू होने वाली नमोभारत.
नई दिल्‍ली. ट्रैक वहीं…रूट वहीं… स्‍थान भी वहीं…और पलक झपकते आरआरटीएस नमोभारत मेट्रो रेल मेट्रो में तब्‍दील हो जाएगी. यह देखकर आप भी हैरत में पड़ सकते हैं. ऐसा सुनकर जानना चाह रहे होंगे कि यह ‘तिलस्‍म’ कहां होने जा रहा है. तो आपको बता दें कि जल्‍द ही मेरठ में संभव होगा. एनसीआरटीसी ने ऐसी तकनीक का इस्‍तेमाल किया है जो देश में पहली बार इस्‍तेमाल हुई है. आइए जानते हैं पूरा मामला-

एनसीआरटीसी ने सराय काले खां से मोदीपुरम ( मेरठ) तक करीब 82 किमी. लंबा आरआरटीएस नमोभारत का ट्रैक तैयार किया है. इसमें से न्‍यू अशोक नगर से मेरठ साउथ ( मेरठ बार्डर) तक नमोभारत ट्रेन दौड़ रही है. सराय काले खां से मोदीपुरम पूरा ट्रैक तैयार हो चुका है और जल्‍द ही नमोभारत दौड़ेगी. मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो चलेगी. इसका निर्माण से लेकर ऑपरेशंस एनसीआरटीसी कर रहा है.

मेरठ शहर में केवल 3 स्‍टेशन पर रुकेगी नमोभारत

मेरठ साउथ से लेकर मोदीपुरम तक करीब 23 किमी. आरआरटीएस नमोभारत का ट्रैक है. नमोभारत मेरठ साउथ से अंतिम स्‍टेशन तक केवल तीन स्‍टेशनों पर ही रुकेगी. चूंकि शहर में काफी संख्‍या में लोगों का आना जाना एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक होता है, उनके लिए आरआरटीएस उपयोगी नहीं होगी.

अब जानते हैं क्‍या ‘तिलस्‍म’

एनसीआरटीसी ने लोगों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए 23 किमी. ट्रैक पर मेट्रो चलाने का निर्माण लिया, लेकिन मेट्रो और आरआरटीएस दोनों के लिए अलग अलग ट्रैक बनाना बड़ा मुश्किल था. इसलिए एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों का चलाने का फैसला किया गया. इस तरह नमोभारत और मेट्रो एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी. यानी आपके सामने से पहले नमोभारत गुजरेगी और उसके बाद मेट्रो भी उसी ट्रैक से गुजरेगी. यह देखकर आप चकरा सकते हैं कि नमोभारत और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर कैसे दौड़ रही हैं. लेकिन यह सच होने जा रहा है.

10 स्‍टेशनों पर लूप लाइन बनाई गयी

चूंकि नमोभारत मेरठ साउथ के बाद अंतिम स्‍टेशन तक तीन स्‍टेशनों पर रुकेगी. यहां पर मेट्रो भी रुकेगी, लेकिन जिन 10 स्‍टेशनों पर नमोभारत को नहीं रुकना है. उसे सीधा पास कराना है लेकिन मेट्रो को रोकना है, इसलिए नमोभारत को इंतजार नहीं कराया जा सकता हैै. उसके लिए 10 स्‍टेशनों पर लूप लाइन बनाई गयी है. मेट्रो आरआरटीएस की मेन लाइन से लूप लाइन में चली जाएगी और उस स्‍टेशन पर रुकेगी और फिर मेन लाइन पर आ जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Ground Report: पलक झपकते मेट्रो में ‘तब्‍दील’ होगी RRTS नमोभारत, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *