Ground Report: 16 अटैक, 4 मौतें और एक मृत भेड़िया, क्या खत्म होगी बहराइच की दहशत?

0
Ground Report: 16 अटैक, 4 मौतें और एक मृत भेड़िया, क्या खत्म होगी बहराइच की दहशत?


Last Updated:

Bahraich News: बहराइच में 20 दिनों में हुए 16 आदमखोर भेड़िये के हमलों के बाद, एक वयस्क भेड़िये का मृत शरीर मझारतौकली के पास मिला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग ने ड्रोन से खोज अभियान चलाया, जिसमें इस भेड़िये का पता चला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि क्या यही वही आदमखोर भेड़िया था, जिसने मासूमों को अपना निशाना बनाया. ग्रामीणों में हल्की राहत के बीच कई सवाल अभी भी बने हुए हैं.

बहराइच: बीते 20 दिनों में यहां 16 अटैक हो चुके हैं, जिनमें 4 मासूमों की मौत हो चुकी है और एक मासूम गायब है. इस गंभीर स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कल खुद प्रभावित क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया और आदमखोर भेड़िए को शूट करने का आदेश दिया था. इसके बाद आज देर शाम मझारतौकली के पास रोहित पुरवा गांव में एक वयस्क नर भेड़िए को मृत अवस्था में पाया गया, जिस पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं.

ड्रोन से मिला आदमखोर मृतक भेड़िया
भेड़िया सर्च ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने ड्रोन उड़ाकर आदमखोरों को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की. इसी दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ कि सबको हैरानी हो गई. एक जानवर लंबे समय से एक ही जगह बैठा था और भाग नहीं रहा था. जब कैमरा ड्रोन उसके पास पहुंचा, तो पता चला कि वह एक भेड़िया था. इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भेड़िए को अपने कब्जे में लिया.

भेड़िए का शव मिलने से ग्रामीण इलाकों में हलचल
भेड़िया का शव मिलने से ग्रामीणों में जहां एक ओर दहशत कम हुई है, वहीं दूसरी ओर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि अगर वन विभाग की टीम ने उसे नहीं मारा, तो आखिर वह भेड़िया कैसे मर गया. बहराइच वन अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि वयस्क भेड़िए को सुरक्षा मानकों के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह वही आदमखोर भेड़िया है जो मासूमों को अपना निवाला बना रहा था या नहीं. यदि यह वही भेड़िया साबित होता है, तो वन विभाग के लिए यह एक बड़ी सफलता होगी.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

16 अटैक, 4 मौतें और एक मृत भेड़िया, क्या खत्म होगी बहराइच की दहशत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *