Ground Report : भारी बारिश में बह गया सीताकुंड… बने 7-7 फीट के जानलेवा गड्ढे! प्रशासन कर रहा हादसे का इंतजार

0
Ground Report : भारी बारिश में बह गया सीताकुंड… बने 7-7 फीट के जानलेवा गड्ढे! प्रशासन कर रहा हादसे का इंतजार


Last Updated:

यूपी के अधिकतर जिलों में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के वजह से नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन इसका बुरा असर घाटों पर देखने को मिल रहा है. ताजा मामला सुल्तानपुर के सीताकुंड का है जहां भारी बार…और पढ़ें

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण जिला माना जाता है लेकिन बारिश के मौसम में सुल्तानपुर शहर स्थित गोमती नदी के किनारे मौजूद सीताकुंड इस समय बारिश के पानी का कहर झेल रहा है. यहां पर प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन करने के लिए आते हैं लेकिन भारी बारिश की वजह से इस घाट की मिट्टी कट कर गोमती नदी में बह गई है. जिससे 6-7 फीट के गड्ढे हो गए हैं जो आए दिन खतरे का संकेत दे रहे है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है मौजूदा स्थिति…

एक तरफ बारिश जहां किसानों के लिए खुशी बनकर आई है तो वहीं दूसरी तरफ सीताकुंड घाट इसका नुकसान झेल रहा है. सीताकुंड घाट पर बलुई मिट्टी होने की वजह बारिश के पानी से यह घाट कटकर गोमती नदी में बह गया है. जिससे कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. अधिक कटान की वजह से श्रद्धालुओं की जान पर खतरा मंडरा रहा है वहीं प्रशासन के लोग भी चैन की नींद में सो रहे हैं.

प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई 
स्थानीय निवासी अभिनव मिश्रा बताते हैं कि ये गड्ढे पिछले 15 दिन से हुए हैं. लेकिन अभी तक न तो नगरपालिका द्वारा कोई कदम उठाया गया और न ही स्थानीय प्रशासन द्वारा. ऐसे में इन बड़े-बड़े गड्ढो की वजह से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है. इन दिनों बारिश की वजह से गोमती नदी का भी जलस्तर बढ़ रहा है और अगर नदी का जलस्तर अधिक बढ़ा तो निश्चित है कि सीता कुंड घाट का कच्चा एरिया पूरी तरह से पानी में डूब जाएगा और इन बड़े-बड़े गड्ढे में श्रद्धालु गिर सकते हैं.

लोगों ने की यह मांग 
गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोमती मित्र मंडल द्वारा यहां पर प्रत्येक रविवार को श्रमदान किया जाता है. इसी की बदौलत सीताकुंड चमक रहा है लेकिन बारिश के पानी की वजह से घाट की मिट्टी नदी में बह गई जिस वजह से गड्ढा हो गया है. ऐसे में उनकी यह मांग है कि प्रशासन यहां पर जल्द से जल्द पक्के घाट का निर्माण कराया जिससे प्रत्येक वर्ष इस तरह की हो रही समस्याओं से छुटकारा मिल सके और कोई अनहोनी होने से बच सके.

homeuttar-pradesh

भारी बारिश में बह गया सीताकुंड… बने 7-7 फीट के जानलेवा गड्ढे!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *