Health tips : ये तरीका जादुई, किसी भी बीमारी पर भारी पड़ेंगी कुछ बूंदें, हमेशा के लिए दवाओं से मुक्ति
Last Updated:
Health tips : बदलते मौसम में बीमारियों का आना स्वाभाविक है, लेकिन अगर आप सजग हैं तो कोई भी बीमारी बाल भी बांका नहीं कर सकती है. ये तरीका भविष्य में बीमारी से बचाव की ढाल भी तैयार करता है.
इसका असर स्थायी
डॉ. श्रीवास्तव कहते हैं कि वर्तमान समय में जब मौसमी वायरल के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लोग पेनकिलर और एंटीबायोटिक का तुरंत सहारा ले लेते हैं, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है. इसके बजाय यदि रोग की शुरुआत में ही होम्योपैथी का सहारा लिया जाए, तो बीमारी की जड़ पर वार किया जा सकता है. डॉ. श्रीवास्तव के हिसाब से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लंबे समय से जुकाम या खासी से परेशान मरीजों को केवल 2 से 3 दिन के होम्योपैथिक इलाज से राहत मिल गई. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस चिकित्सा पद्धति पर विश्वास करें और डॉक्टर की सलाह लेकर दवाएं लें. होम्योपैथी न केवल इलाज करती है, बल्कि भविष्य में बीमारी से बचाव की ढाल भी तैयार करती है.